AR Rahman ने शेयर की शाहरुख खान के साथ खास Instagram PIC
AR Rahman ने Shah Rukh Khan और अपने बेटे अमीन के साथ एक खास तस्वीर को शेयर किया. तस्वीर शेयर करते ही वायरल हो गई और लोगों के कॉमेंट्स की बौछार होने लगी.
AR Rahman ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ जो तस्वीर साझा की है, वो तस्वीर हाल ही में चेन्नई में हुई साउथ एक्ट्रेस नयनतारा और विग्नेश शिवन की शादी की बताई जा रही है, जहां दोनों दिग्गज शरीख हुए थे. तस्वीर में तीनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं.
View this post on Instagram
तस्वीर की बात करें तो शाहरुख खान जहां फॉर्मल लुक में नजर आ रहे हैं और वहीं, एआर रहमान एथनिक लुक में नजर आए. शाहरुख ने व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट पहन रखी है. वहीं, एआर रहमान ने ग्रीन कलर का एथनिक आउटफिट कैरी किया है.
शाहरुख खान और एआर रहमान को एक साथ देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. लोग ही नहीं सेलेब्स भी तस्वीर पर कॉमेंट कर रहे हैं. तस्वीर को देखने के बाद सिंगर जोनिता गांधी ने लिखा, ‘3 डैपर बॉय’.
एक अन्य फैन ने लिखा- ‘एलेक्सा, प्ले दिल से रे’. एक अन्य ने लिखा- ‘Omggggg… मेरे दो सबसे बड़े पसंदीदा … शाहरुख और एआरआर सर एक ही फ्रेम में.’ एक अन्य यूजर ने लिखा बॉलीवुड का किंग ‘किंग खान’ और किंग ऑफ म्यूजिक इंडस्ट्री. सोशल मीडिया पर लगो प्यार दे रहे है.
शाहरुख खान के पास इस समय फिल्मों की लाइन लगी हुई है. वह जल्द ही ‘पठान’ में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ नजर आने वाले हैं. इसके अलावा वह एटली की ‘जवान’ और राजकुमार हिरानी की ‘डंकी’ में नजर आएंगे.

