Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ने की जनसुनवाई

मुजफ्फरनगर।।(Muzaffarnagar News) जनसुनवाई के मामलो मे लापरवाही ना बरती जाए। महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा तथा महिला उत्पीडन आदि के मामलो को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर के वक्त कचहरी स्थित लोकवाणी सभाकक्ष मे आज राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान मौजूद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने बैठक के दौरान घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीडन आदि विभिन्न समस्याओं को लेकर बिन्दुवार समीक्षा की। बैठक को सम्बोधित करते हुए राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ को अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार होना चाहिए

ताकि पात्र व्यक्तियों को सरकार की उक्त सभी योजनाओं का लाभ मिल सके। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के तत्वाधान मे मिशन शक्ति 4 के अर्न्तगत जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई के तहत बैठक के दौरान समस्याओं को सुना एवं उनमे से अधिकतर सममस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराने के साथ शेष रही समस्याओं के निष्पादन के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।

बैठक मे एसपी क्राईम–,सीओ सिटी कुलदीप कुमार, जिला विधिक सेवा सचिव, डीएसए मायाराम, डीआईओएस गजेन्द्र कुमार, महिला सीएमएस,डीपीओ सहित विभिन्न पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − eight =