उत्तर प्रदेश

Meerut News: गांव बहरामपु में इंसाफ अली की चाकुओं से गोदकर हत्या

Meerut News:  गांव बहरामपुर में एक युवक की हत्या कर दी गई।पुलिस प्रवक्ता ने आज बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर शव को गांव के जंगल में फेंक कर फरार हो गए। चाकूओं से गोद कर हत्या की गई है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।

रंजिश और अवैध संबंधों में हत्या के कारण पुलिस तलाश रही है। मृतक के फोन की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेजकर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

थाना जानी इंस्पेक्टर संजय वर्मा के अनुसार मृतक युवक का नाम इंसाफ अली (38) है। बहरामपुर गांव निवासी इंसाफ अली ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का पेट पालता था। मृतक के पांच बच्चे हैं। थाना प्रभारी ने मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर बताया कि कल रात इंसाफ अली के मोबाइल पर एक कॉल आई।

इसके बाद इंसाफ अपने घर से कुछ देर में आने की बात कहकर चला गया। देर रात तक भी उसके वापस नहीं लौटने पर उसके मोबाइल पर फोन किया तो वह स्विच ऑफ मिला। रात में ही परिजनों ने उसकी इधर-उधर तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

 सुबह इंसाफ अली का शव गांव के जंगल में गन्ने के खेत में इंसाफ का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस को पास में ही आम के पेड़ के नीचे खून के निशान मिले हैं,जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है हमलावरों द्वारा यहां पर उसकी हत्या की गई। शव पर धारदार हथियार के निशान पाए गए। शव के पास आम भी टूटे पड़े थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 7 =