Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: नमाज शांतिपूर्वक हुई अदा- डीआईजी ने किया भ्रमण

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला पुलिस-प्रशासन द्वारा पूर्व मे ही सुनिश्चित की गई विभिन्न व्यवस्थाओं के बीच जूमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। जुमे की नमाज के मददेनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। पुलिस प्रशासन के साथ-साथ सफाई व्यवस्थाओ के दृष्टिगत नगर क्षेत्र मे विभिन्न स्थानो पर साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के साथ मस्जिदों,मुस्लिम बस्तियों मे उचित सफाई व्यवस्था करायी गई।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे पुलिस द्वारा क्षेत्र मे कई स्थानो पर पैदल गश्त,चैकिंग/तलाशी की गई। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय,सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, सीओ सिटी कुलदीप कुमार, शहर कोतवाल आनन्द देव मिश्रा,इंस्पैक्टर सिविल लाईन एस.के.त्यागी ने पुलिसबल के साथ क्षेत्र मे भ्रमण किया।

दोपहर के वक्त डीआईजी सहारनपुर परिक्षेत्र ने भी जिला मुख्यालय पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सहारनपुर डीआईजी डा. प्रीतिंदर सिंह ने खुद खालापार समेत कई इलाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

दरअसलए कानपुर हिंसा के बाद पिछले दो शुक्रवार से यूपी के कई हिस्सों में हिंसात्मक घटनाएं होने के कारण पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी के चलते पिछले शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में शांतिपूर्ण तरीके से जुमे की नमाज अदा की गई थी।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन में आज भी मुजफ्फरनगर के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र एवं संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया हैए ताकि किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम ना दिया जा सके। इस दौरान एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी क्राईम प्रशान्त कुमार प्रसाद, एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, एसपी ट्रेफिक कुलदीप सिंह, सीओ सिटी कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − eighteen =