Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: चिन्हित ग्राम पंचायतों में साफ सफाई का चलाया अभियान

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद के समस्त ०९ विकास खण्डों की चिन्हित ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत की समस्त सार्वजनिक सम्पत्तियों विद्यालयों, ग्राम पंचायत सचिवालय में साफ-सफाई, नाली में रूके पानी का उचित निपटान एवं कूडे का निस्तारण, एंटी लार्वा का छिड़काव, फोगिंग एवं सैनीटाईजेशन का कार्य सम्पादित कराया जा रहा है।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद के समस्त ०९ विकास खण्डों की चिन्हित ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिवों की उपस्थिति में रोस्टर के अनुसार कोविड-१९ एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम हेतु ग्राम पंचायत की समस्त सार्वजनिक सम्पत्तियों विद्यालयों, ग्राम पंचायत सचिवालय में साफ-सफाई, नाली में रूके पानी का उचित निपटान एवं कूडे का निस्तारण, एंटी लार्वा का छिड़काव, फोगिंग एवं सैनीटाईजेशन का कार्य सम्पादित कराया जा रहा है।

उक्त कार्य का पर्यवेक्षण विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं खण्ड विकास अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत विकास खण्ड- शाहपुर की ग्राम पंचायत-चाँदपुर, डबल, कमालपुर, खुब्बापुर, पुरा, रसूलपुर जाटान, सावटू, विकास खण्ड-बुढ़ाना की ग्राम पंचायत-कमरूद्दीननगर, विकास खण्ड-चरथावल की ग्राम पंचायत-कुटेसरा, विकास खण्ड-खतौली की ग्राम पंचायत-लाडपुर एवं विकास खण्ड-जानसठ की ग्राम पंचायत-स्याली में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21298 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =