पुलिस ने जनपद सहित नगर क्षेत्र मे भी अनेक स्थानो पर चैकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। लॉक डाउन के अनुपालन के लिए पुलिस ने जनपद सहित नगर क्षेत्र मे भी अनेक स्थानो पर चैकिंग अभियान चलाया।पुलिस ने बिना किसी जरूरी काम के बाजार मे निकले व्यक्तियो को वापिस घर लौटाया।
डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के मददेनजर पुलिस ने नगर के शिव चौक, शामली पुलिस चौकी, मिनाक्षी चौक, महावीर चौक, किदवईनगर आदि अनेक स्थानो पर जबरदस्त वाहन चैकिंग अभियान चलाया।
पुलिस ने इस दौरान कई वाहनो के चालान काटे तथा दर्जनो वाहनो को सीज किया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते सीओ सिटी हरीश भदौरिया की मौजूदगी मे पुलिस ने शिव चौक, शामली रोड व मिनाक्षी चौक आदि स्थानो पर वाहन चैकिंग की।
इस दौरान कई वाहनो के चालान काटे। वहीं दूसरी और सीओ नई मन्डी धनंजय कुश्वाहा की मौजूदगी मे नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने जानसठ रोड, भोपा रोड, चौडी गली, गउशाला रोड आदि अनेक स्थानो पर चैकिंग की
वाहनो के चालान काट कर समन शुल्क वसूला। थाना सिविल लाईन पुलिस ने मालवीय चौक, अस्पताल चौराहा तथा कच्ची सडक गाजावाली पुलिया आदि स्थानो पर चैकिंग की गई। पुलिस द्वारा लॉक डाउन के पालन के लिए की गई सख्ती से लोगो मे हडकम्प मचा रहा। कई दुपहिया वाहान चालक तो चैकिंग पाइंट देख दूर से ही रफू चक्कर हो गए।
