Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News:राजकीय शैक्षणिक संग्रहालय में कार्यशाला का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ तथा राजकीय शैक्षणिक संग्रहालय में २० दिवसीय कार्यशाला के अंतर्गत महावीर चौक मुजफ्फरनगर में परिधि संस्था लोक कला व आदिवासी कला के लिए अखिल भारतीय संस्था के अध्यक्ष निर्मल रतन लाल वैद बाल कला साधको के बीच राजकीय शैक्षणिक संग्रहालय महावीर चौक मुजफ्फरनगर में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री वैद जी ने संस्कार भारती के संरक्षक व संस्थापक कला ऋषि बाबा योगेन्द्र जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर श्रंद्धाजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्री निर्मल जी ने बाबा जी की कला यात्रा पर बोलते हुए कहा कि बाबा एक सच्चे अर्थों में एक कला साधक तो थे ही साथ ही उन्होंने अपना जीवन कला और कलाकार के उत्थान में अपना जीवन व्यतीत किया।

इस अवसर पर राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ के सदस्य प्रवीण कुमार सैनी ने पूज्य बाबा योगेन्द्र जी के बारे कहा कि ९९ वर्षीय का स्वर्गवास गत १० जून २०२२ को मेदान्ता हॉस्पिटल लखनऊ में हुआ था।

आज नई दिल्ली में श्रद्धांजलि का कार्यक्रम है। 19 जून को हरिद्वार में हर की पौड़ी पर अस्थि विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर मुजफ्फरनगर के चित्रकार अशोक कुमार, प्रवीण कुमार सैनी , शगुफ्ता ,सागर कल्याण, बाबा जी को समर्पित अपनी अपनी पेंटिंग बनाकर उन्हें श्रद्धाजंलि देंगे।

इस अवसर पर अनुराधा वर्मा ने छात्रों को कॅरियर व व्यक्तित्व निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया।अंशिका सैनी, कार्तिक कुमार ,अधिराज अक्षय कुमार ,सागर कल्याण ने सुन्दर सुन्दर कलाकृतियों का सृजन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण कुमार व अनिल कुमार ने किया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 1 =