Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अधिशासी अभियंन्ता, जल निगम को समाधान दिवस में अनुपस्थित होने के कारण एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद की समस्त तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में जानसठ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग कर जनता की समस्याओं को सुना गया। तहसील जानसठ में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल ३८ शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज करायी गयी

जिनमें ०३ का मौके पर निस्तारण कराया गया तथा अवशेष संबंधित अधिकारी को नियत समय में निस्तारित किये जाने के निर्देश दियें। समाधान दिवस में मुख्य रुप से भूमि विवादध्भूमि पैमाईशध्अवैध कब्जेध्चकबन्दी तथा राशनकार्ड से संबंधित प्राप्त हुयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं।

सभी संबंधित अधिकारीगण गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंधी शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को ऑनलाइन किया जा सके। जिलाधिकारी ने लेखपालो को सख्त निर्देश दिये कि सभी लेखपाल अपने.अपने क्षेत्र में जमीनी मामलो से जुडी समस्याओ का निस्तारण कराये । जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि अवैध निर्माण एवं कब्जे से सम्बन्धित शिकायतो पर नियमानुसार एवं त्वरित कार्यवाही की जाए।

जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में तहसील जानसठ में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया
जनपद की समस्त तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल १२१ शिकायतें प्राप्त हुयी

भूमफियाओं के विरूद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लायी जाए। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारीयों के स्पष्टीकरण प्राप्त किये जाने एवं अधिशासी अभियन्ता, जल निगम को समाधान दिवस में अनुपस्थित होने के कारण एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दियें तथा कहा कि समाधान दिवस में किसी भी प्रकार की उदासीनता क्षम्य नही होगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री संदीप भागिया, पुलिस अधीक्षक, अपराध श्री प्रशान्त प्रसाद, उपजिलाधिकारी जानसठ श्री अभिषेक कुमार सहित सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इसी प्रकार तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर २५ शिकायते प्राप्त हुई ०२ का निस्तारण मौके पर कराया गया। इसी प्रकार तहसील खतौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर १९ शिकायते प्राप्त हुई ०१ का निस्तारण मौके पर कराया गया। इसी प्रकार तहसील बुढाना में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर ३९ शिकायते प्राप्त हुई ।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21300 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 16 =