Muzaffarnagar News: शिकमी किरायेदारों की समस्या का बोर्ड बैठक में हुआ समाधान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)नगरपालिका परिषद मुजफ्फरनगर की बोर्ड बैठक हंगामे के साथ शुरू हुई। वर्षो से लम्बित शिकमी किरायेदारों की समस्या का आज समाधान हो गया। बोर्ड बैठक का शुभारम्भ वंदेमातरम से हुआ। बैठक् में पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान व मंत्री कपिलदेव अग्रवाल का स्वागत किया तत्पश्चात बैठक शुरू हुई।
अंजू अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि जब मैंने इस पालिका परिषद का चार्ज लिया तो उस समय पालिका पन्द्रह करोड के कर्जे से दबी हुई थी लेकिन अपने सभी सभासदों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से नगरपालिका द्वारा अब तक 16 करोड के विकास कार्य नगर में कराये जा चुके है।
इसके बावजूद भी पालिका काफी लाभ में है। उन्होंने कहा कि जितना विकास उनके अपने कार्यकाल में हुआ है इतना पूर्व में नहीं हो पाया था। उन्होंने कहा कि उनकी कथनी और करनी में अंतर नहीं है। उन्होंने बताया कि पालिका शीघ्र ही दो बडे फ्रीजर और एक अंतिम यात्रा वाहन खरीद रही है जिससे नगरवासियों के लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि स्टेशन के निकट जो सुलभ शौचालय बना हुआ है। उसे वहां से हटवाकर किसी अन्य स्थान पर बनवाया जायेगा और पालिका की जो जमीन स्टेशन के सामने पडी हुई है उन दुकानदारों को कहीं ओर स्थापित किया जायेगा और इसका सदुपयोग जनहित में किया जायेगा।
पालिका चेयरमैन ने बताया कि लम्बे समय से पालिका के 509 किरायेदारों की जो समस्याएं लम्बित थी उनका निस्तारण कर दियाग या है। आज बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से शिकमी किरायेदारों का प्रस्तवा पारित हुआ। जिसमें तय किया गया कि गोल मार्किट में जो पालिका की दुकाने है उनके लिए भूतल पर जो दुकाने है उनका साढे सात लाख रूपये प्रीमियम और तीन हजार रूपये किराया रखा गया है। इसके अलावा प्रथम तल की दुकानों के लिए तीन लाख 75 रूपये प्रीमियम और 1500 किराये रखा गया है।
उन्होंने बताया कि गुरू तेगबहादुर मार्किट में भूतल पर जो दुकाने है उनका तीन लाख साठ हजार रूपये प्रीमियम व 1800 किराया रखा हुआ है। ऊपरी तल पर दुकानों के लिए दो लाख रूपये प्रीमियम और 1440 किराया रखा गया है। इस तरह शामली रोड पर आजाद मार्किट में दुकानों के लिए दो लाख प्रीमियम और 1440 किराया।
कमल सिनेमा के सामने तीन लाख प्रीमियम और 840 किराया रखा गया है। घास मंडी की दुकानों के लिए 90 हजार प्रीमियम और 600 किराया रखा गया है। इसके अतिरिक्त पालिका की दुकानों का प्रीमियम व किराया तय कर दिया गया है जिस पर पूरे बोर्ड में सहमति बनी व ध्वनिमत से पास कर दिया गया।
इस अवसर पर नगरपालिका परिसर में मौजूद पालिका के दुकानदारों में हर्ष की लहर है। उनका कहना है कि काफी समय से यह मामला लम्बित चल रहा था जिसका आज समाधान हो गया। बैठक के दौरान आये समस्त प्रस्ताव ध्वनिमत से पास हो गये।

