उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar News: थाना सिखेडा पुलिस द्वारा शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रात्रि को थाना सिखेडा पुलिस द्वारा ०५ चोर अभियुक्तों को जंगल ग्राम निराना ईख के खेत से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण चौना उर्फ सलीम पुत्र शरीफ निवासी ग्राम नई बस्ती निराना थाना सिखेडा मुजफ्फरनगर, जुल्लू उर्फ जुल्फकार पुत्र नूर हसन निवासी ग्राम निराना थाना सिखेडा मुजफ्फरनगर, फुरकान पुत्र महबूब निवासी ग्राम निराना थाना सिखेडा मुजफ्फरनगर, मौसीन पुत्र अनीस निवासी निराना थाना सिखेडा मुजफ्फरनगर

इनाम पुत्र नफीस निवासी मौहल्ला फ्रेन्डस् कालोनी गली न० ०२ मीरापुर थाना मीरापुर मुजफ्फरनगर जिनके कब्जे से ०३ तमंचा मय ०३ जिन्दा कार० १२ बोर, ०२ चाकू, ०१ अपाचे मोटर साईकिल बिना नम्बर, ०१ हीरो सुपर स्पेलेण्डर मोटरसाइकिल बिना नम्बर, १९ पम्प लोहा स्क्रैप (वजन लगभग ०३ किवंटल) बरामद किया।

अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वो चमडा फैक्ट्री ग्राम निराना में चोरी की योजना बना रहे थे। अभियुक्तगण के कब्जे से बरामद लोहा स्क्रैप त्रिवेणी फैक्ट्री से चोरी किया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना सिखेडा पर पूर्व में अभियोग पंजीकृत है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − four =