Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला,3 हुए ठीक,अब जिले में 19 कोरोना संक्रमित

मुजफ्फरनगर। खतौली के इस्लामनगर मे एक कोरोना पॉजिटिव मिलने से जहां प्रशासन की कुछ चिन्ता बढी है। वहीं दूसरी और कोरोना पॉजिटिव के तीन मरीजो के ठीक होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली। कोरोना वायरस के बढते प्रभाव के कारण देश संकट के दौर से गुजर रहा है। देश प्रदेश मे कोविड 19 के प्रभाव के कारण संकट की स्थिती बनी हुई है।

पुलिस प्रशासन द्वारा कोविड 19 के प्रभाव को निष्फल करने के लिए विभिन्न व्यवस्थाए की गई हैं। तथा नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत सैनेटाइज की व्यवस्था तथा अन्य सुविधाए उपलब्ध कराने के साथ प्रशासन द्वारा सभी लोगो से अपने घरो मे रहने व लॉक डाउन का उल्लंघन ना करने की अपील की गई है। ताकि कोरोना वायरस के प्रभाव से बचा जा सके।

प्रशासन की सतर्कता का ही नतीजा है कि मुजफ्फरनगर मे 3 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए है। प्रशासन के अनुसार कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियो की संख्या 21 थी। इनमे से 3 नेगेटिव आने के बाद यह संख्या बीते देर शाम 18 रह गई थी।

लेकिन इसी बीच आज आई कोरोना की सैम्पलिंग रिपोर्टस मे खतौली के इस्लामनगर निवासी एक व्यक्ति की पॉजिटिव रिपोर्ट आने से अब पॉजिटिव की संख्या 19 हो गई है।

सीएमओ डा.प्रवीण चोपडा ने खतौली मे एक पॉजिटिव की पुष्टि है। बताया जाता है कि खतौली मे 7 वॉ कोरोना पॉजिटिव मिलने से कोरोना संक्रमित परिवार मे कोरोना पॉजिटिव की संख्या पांच हो गई। मृतक के भाई की भी आई पॉजिटिव रिर्पोट। मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना पॉजिटिव को लेने के लिए खतौली रवाना हो गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 3 =