उत्तर प्रदेश

Firozabad News: शादीशुदा पुत्री की दोबारा तय कर दी शादी, लड़के पक्ष पर रुपये मांगने को लेकर शादी तोड़ने का आरोप

Firozabad News:  शिकोहाबाद में जसवंत नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी शादीशुदा पुत्री की शिकोहाबाद के गांव नौशेहरा निवासी राहुल निवासी युवक से तय कर दी। 15 जून को लगनटीका की रस्म अदा हुई और 21 जून को बारात जानी थी। लेकिन बारात जाती उससे पहले ही जयपुर निवासी युवक पवन ने फोन कर लड़के के परिवार को युवती से अपनी शादी की बात कही।

उसने इस मामले में जयपुर में कोर्ट में मुकदमा भी डाल दिया है। जब इसकी जानकारी राहुल के परिवार को हुई, तो उन्होंने शादी से इंकार करते हुए बारात नहीं ले गये।नौशहरा निवासी राहुल का आरोप है कि उसकी शादी गांव की ही एक महिला ने जसवंत नगर के एक गांव से रिश्ता तय कराया था। दोनों पक्षों ने आकर एक दूसरे के बारे में जानकारी की। इसके बाद शादी तय हो गई। 15 जून को लगन-टीका चढ़ाया और 21 जून की शादी तय हो गई।

लेकिन शादी से पहले ही युवती के पहले पति को उसकी शादी की जानकारी हुई तो उसने किसी तरह से राहुल का फोन नंबर प्राप्त कर उसके परिजनों से बात की और युवती की शादी के बारे में जानकारी दी। इतना ही नहीं उसने जयपुर में पारिवारिक न्यायालय में वाद भी डाला है उसकी कॉपी भी भेज दी। इसके साथ ही शादी के फोटो भी डाल दिये।

जिसके बाद युवक राहुल के परिजनों ने लड़की से शादी करने से इंकार कर दिया और बारात भी नहीं ले गये। दोनों ही जगह से शादी की पूरी तैयारी हो गई थीं, लेकिन दोनों ही जगह शादी की तैयारी धरी की धरी रह गई। वहीं लड़की पक्ष लड़के पक्ष पर रुपये मांगने को लेकर शादी तोड़ने का आरोप लगा रही है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =