Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ पुलिस ने दिखाई सख्ती

मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस के प्रभाव के कारण पुलिस प्रशासन द्वारा नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाए की गई है। वहीं दूसरी और लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्ती बरती जा रही है।

कोविड 19 के प्रभाव के मददेनजर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जिला पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई है। ताकि नागरिको को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।

प्रशासन ने नागरिको से अपील की है कि सभी लोग अपने घरो मे रहें। बिना किसी जरूरी कार्य के घर से बाहर ना निकले। विभिन्न प्रशासनिक व्यवस्थाओ के बावजूद लोग पुलिस से लुका छिपी कर इधर उधर घूमने का प्रयास करते हैं।

आला अधिकारियो के निर्देश पर एसडीएम सदर अजय अम्बष्ट की मौजूदगी मे पुलिस ने आज बेवजह घूमने वालो के खिलाफ कडा रूख अख्तियार किया।

ताकि बिना किसी जरूरी काम के इधर-उधर घूमने वालो को सबक मिल सके। पुलिस ने कई जगह चैकिंग तलाशी की तथा कई वाहनो के चालान काटे। पुलिस की कार्यवाही से वाहन चालको मे हडकम्प मचा रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + seventeen =