उत्तर प्रदेश

उपचुनाव में सपा की करारी हार पर AIMIM प्रमुख ओवैसी ने अखिलेश को ठहराया जिम्मेदार

आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की भाजपा के हाथों करारी हार के चलते बड़ा फेरबदल देखने को मिला। उत्तर प्रदेश की यह दो आजमगढ़ और रामपुर दो ऐसी लोकसभा सीटें हैं जो सपा का गढ़ मानी जाती हैं और पूर्व में भी इन सीटों पर समाजवादी पार्टी का वर्चस्व देखने को मिला है। फिलहाल, उपचुनाव में करारी हार के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा और अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए जोरदार तंज कसा है। ओवैसी ने साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोगों को सपा जैसी पार्टी को वोट ना देकर अपनी अलग पहचान बनाने की सलाह दी हैं

बीते दिन उपचुनाव के नतीजे आने के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए अखिलेश और सपा सरकार को अक्षम बताते हुए कहा कि-“यूपी उपचुनाव के नतीजे बताते हैं कि समाजवादी पार्टी बीजेपी को हराने में असमर्थ है, उनमें बौद्धिक ईमानदारी नहीं है। अल्पसंख्यक समुदाय को ऐसी अक्षम पार्टियों को वोट नहीं देना चाहिए। बीजेपी की जीत के लिए कौन जिम्मेदार, अब अखिलेश बी-टीम और सी-टीम किसे कहेंगे।”

इसके अलावा ओवैसी आजमगढ़ में सपा को मिली करारी हार पर बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव के बर्ताव के चलते सपा को आजमगढ़ में हार झेलनी पड़ी। एक सीट जहां से पहले मुलायम सिंह यादव और फिर अखिलेश यादव सांसद रहे लेकिन इस बार के उपचुनाव में अखिलेश ने इस सीट पर प्रचार के लिए और जनता से मिलने के लिए एक बार भी जाना उचित नहीं समझा और ना ही उन्हें बताया कि वह इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। अब ऐसे में भाजपा की जीत का जिम्मेदार कौन है? आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव और रामपुर में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने सपा प्रत्याशी असीम रज़ा को करारी शिकस्त दी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × two =