Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: पुरकाजी से खतौली तक कांवड़ के दौरान दुरूस्त रहेगी सफाई व्यवस्था

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार पूरे मार्ग पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। पूरे मार्ग पर सफाई कर्मी तैनात रहेंगे। डीपीआरओ को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य मार्ग पर पुरकाजी, सदर और खतौली ब्लाक के सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगी है। कांवड़ मार्ग की सफाई व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।

ब्लाक स्तर पर टोलियां बनाकर पूरे कांवड़ मार्ग पर इस समय सफाई अभियान चलाया गया है। मार्ग पर जहां घास आदि है उस सबको हटाया जा रहा है। जहां गंदगी है उसे साफ किया जा रहा है। ब्लाक स्तर से टोलियां बनाकर सफाई कराई जा रही है। डीपीआरओ अनिल कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा से पहले मुख्य मार्गों को पूरी तरह साफ कर दिया जाएगा।

कांवड़ यात्रा के दौरान भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। मुख्य मार्ग पर कौन कर्मचारी कहां से कहां तक सफाई करेगा, जिम्मेदारी तय की जा ही है। सभी बीडीओ को इसमें लगाया गया है। जिले के छह ब्लाक के कर्मचारी मुख्य रूप से व्यवस्था में शामिल रहेंगे।

ग्राम पंचायतों की रहेगी जिम्मेदारी
एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि कांवड़ का जो मार्ग जिस ग्राम पंचायत क्षेत्र में पड़ेगा वह ग्राम पंचायत ही सफाई की व्यवस्था करेगी। इस बार सफाई व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रहेगी।

ब्लाक स्तर से ड्यूटी लगाई
डीपीआरओ अनिल सिंह ने बताया कि पुरकाजी से लेकर खतौली तक कौन सफाई कर्मचारी कहां से कहां तक सफाई व्यवस्था संभालेगा, इसका चार्ट तैयार हो गया है। ब्लाक स्तर से ड्यूटी लगाई गई है। शामली रोड पर बघरा ब्लाक, बुढाना मार्ग पर शाहपुर और बुढ़ाना ब्लाक के सफाई कर्मी रहेंगे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 12 =