Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस की कार्यवाही: शिव चौक पर की वाहन चैकिंग

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने चैकिंग/तलाशी अभियान के अर्न्तगत कई वाहनो के कागजात चैक किये तथा कई वाहनो के चालान काटे। पुलिस की इस कार्यवाही से बिना किसी जरूरी कार्य के इधर-उधर घूम रहे वाहन चालको मे हडकम्प मचा रहा।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस ने नगर के विभिन्न चौराहो व मार्गो पर वाहन चैकिंग की। शहर कोतवाल अनिल कप्परवान की मोजूदगी मे पुलिस ने नगर के शिव चौक पर वाहन चैकिंग की।

इस दौरान सब इंस्पैक्टर सुखवीर सिह व पुलिसकर्मी मौजूद रहे। शामली रोड पर चौकी इंचार्ज जितेन्द्र सिह ने वाहन चैकिंग कराई। वहीं कोतवाली क्षेत्र के किदवईनगर मे चौकी प्रभारी सतीश शर्मा की मौजूदगी मे पुलिस टीम ने पूर्व सांसद कादिर राणा की कोठी के समीप वाहन चैकिग की। पुलिस ने इस दौरान कई वाहनो के चालान काटे।

थाना सिविल लाईन पुलिस ने इंस्पैक्टर डी.के.त्यागी की मौजूदगी मे महावर चौक व प्रकाश चौक पर वाहन चैकिंग की। वहीं नई मन्डी कोतवाली प्रभारी दीपक चतुर्वेदी व अन्य पुलिस कर्मियो ने भोपा रोड, अलमासपुर, चौडी गली तथा संजय मार्ग पटेल नगर आदि स्थानो पर वाहन चैकिंग की।

पुलिस द्वारा की गई वाहन चैकिंग से बिना किसी जरूरी कार्य व लॉक डाउन का उल्लंघन कर इधर-उधर घूम रहे वाहन चालको मे हडकम्प मचा रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 6 =