Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राष्ट्रीय सेवा योजना के वॉलिंटियर्स :कोरोना संक्रमण के प्रति कर रहे हैं जागरूक

मुजफ्फरनगर। आयुष मंत्रालय के द्वारा निर्देशों के आलोक में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आई डी शर्मा के मार्गदर्शन में चौधरी छोटूराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुजफ्फरनगर के स्वयंसेवक/सेविकाये समाज के लोगों को कोविड-१९ जनित कोरोना जैसी महामारी के संक्रमण के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ आई डी शर्मा के आहवान पर निवाला जमी के अन्य सजीवो तथा बेजुबानो के नाम से शुरू किए गए अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना के वॉलिंटियर्स पूर्ण समर्पण भाव से सहयोग कर रहे हैं तथा पशु पक्षियों को भोजन व दाना पानी उपलब्ध करा रहे हैं।

लोकडाउन जैसी व्यवस्था में अपने घरों पर ही जीवन यापन करने वाले नागरिकों को अपने-अपने बस्तियों में स्वयंसेवक/सेविकाएं काउंसलिंग करके उनको इस बात से अवगत करा रहे हैं कि लॉकडॉउन की संजीवनी व सामाजिक दूरी रूपी दवाई ही इस महामारी को फैलने से रोकने में सहायक सिद्ध हो रही है।

अन्यथा कि स्थिति का अहसास हम अमेरिका जैसी महाशक्ति की कोरोना जैसी महामारी की कराहट से कर सकते हैं। वॉलिंटियर्स लोगो को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पोस्टिक भोजन विटामिन डी व प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ के सेवन से भी अवगत करा रहे हैं। योग का अपने जीवन शैली में शामिल करने का तथा आरोग्य सेतु एप के महत्व की जानकारी करा रहे हैं

तथा उनके फोनों में इस ऐप को डाउनलोड करा रहे है। वॉलिंटियर्स ने अपने अपने निवास की बस्ती में काफी लोगों की काउंसलिंग की तथा जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया तथा श्रेष्ठ भारत व स्वस्थ भारत के लिए लोकडाउन का दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ पालन करने का आग्रह किया।

इन सभी क्रियाकलापों में मुख्य रूप से राखी, प्राची शर्मा, आशीष, प्रताप चौहान, अंकित, अतुल मिश्रा, वैशाली, आदिति, अनु तोमर, झनक चौधरी, मयंक, सावन, अनिध कांत आदि वॉलंटियर्स की भूमिका सराहनीय रही।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − three =