संपादकीय विशेषMuzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शहर से लेकर देहात में जरूरतंद लोगों की सेवा कर रहे कर्मयोद्धा

मुजफ्फरनगर। शहर से लेकर देहात में कर्मयोद्धाओं की बदौलत राह आसान हो रही है। कर्मयोद्धा रात-दिन ड्यूटी पर तैनात है। सड़क-बिजली, पानी के साथ स्वास्थ्य और सुरक्षा सब व्यवस्थाएं मुकम्मल हो रही है।

लोगों को खाने-पीने का सामान उनके घर तक पहुंचाया जा रहा है। जरूरतमंदों तक पुलिस खुद पहुंचकर सेवा करने में लगी है। वहीं, लॉकडाउन का पालन कराने में भी पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर योजना बनाकर कार्य हो रहा है।

जिससे लोग और शहर सुरक्षित रह सके।देशव्यापी बंदी को एक माह से अधिक हो गया है। ऐसे में तमाम उद्योग, संसाधन सुरक्षा की दृष्टि से बंद किए गए हैं। आवागमन भी थाम दिया गया है। जनपद में मिले कोरोना के केस के कारण कई क्षेत्रों को हॉट स्पॉट बनाया गया है। यहां पूरी तरह से गलियों, मोहल्लों को सील किया गया है।

इन जगहों पर पुलिस और होम डिलीवरी वाले लोगों के अलावा अन्य किसी को बाहर आने-जाने की अनुमति नहीं है। इसके साथ ही पालिका के कर्मचारियों ने भी काम की कमान थाम रखी है।

सफाई से लेकर शहरी क्षेत्र में बने क्वारंटाइन सेंटरों पर बिजली, पानी की आपूर्ति निरंतर हो रही है। यहां विभाग से कर्मचारी भी तैनात रखे गए हैं, ताकि क्वारंटाइन किए गए लोगों की जरूरत को पूरा किया जा सके।

स्वास्थ्य महकमे के साथ पालिका के जलकल विभाग इन दिनों मुश्किलों से गुजर रहा है। जिस तरह से रोगियों को दवा, इलाज की जरूरत बन रही है, उसी तरह से नागरिकों की गर्मी में पानी की डिमांड बढ़ने लगी है। ऐसे में जगह-जगह से पाइप लाइन फट रही है। इससे आपूर्ति में व्यवधान पड़ रहा है। इसे सही करने के लिए कर्मचारियों ने दौड़ लगा रखी है।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =