उत्तर प्रदेश

Moradabad News: नाबालिग बहु से शारीरिक संबंध न बनने पर नाराज़ होकर खिला दिया ज़हरीला पदार्थ, पति नाज़िम की मौत

Moradabad News:  कुंदरकी थाना इलाके के ग्राम इमरतपुर में एक पिता ने अपने नाबालिग बेटे की नाबालिग बहु से शारीरिक संबंध न बनने पर नाराज़ होकर नाबालिग दंपत्ति को ज़हरीला पदार्थ खिला दिया, सूचना मिलने पर ग्रामीण नाबालिग दंपत्ति को पहले कुंदरकी सीएचसी ले गए

हालत बिगाड़ने पर दोनो पति पत्नी को सीएचसी के डॉक्टर ने मुरादाबाद के ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान नाबालिग पति नाज़िम की मौत हो गई, पुलिस ने नाजिम का शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।

कुंदरकी के ग्राम इमरतपुर के रहने वाले किसान कल्लू शाह ने अपने 16 साल के बेटे नाजिम की शादी पास के ही गांव में रहने वाली एक नाबालिक लड़की से करा दी थी। मृतक नाजिम की बहन मुस्कान का आरोप है कि नाज़िम की शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके पिता कल्लू अपने नाबालिग बेटे नाजिम की नाबालिग पत्नी पर बुरी नज़र रखते थे।

जब वो अपने मकसद में नाकाम हो गए तो उन्होंने दोनो को ज़हर दे दिया। वहीं अस्पताल में इलाज करा रही नाज़िम की पत्नी ने भी अपने ससुर कल्लू पर 3 बार छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया, नाजिम की नाबालिक पत्नी का आरोप है कि उसके पति ने उससे कहा था कि अगर उसके पिता उसके साथ फिर कोई गलत हरकत करें तो वो उसके पिता को जान से मार दे, लेकिन खुद को हाथ न लगाने दे।

नाजिम की पत्नी का आरोप है कि उसके ससुर उसके साथ बार बार बुरा काम करने का प्रयास कर रहे थे जिसके कारण उसका पति नाजिम उसके साथ किराए के घर में जाकर रहने लगा था, लेकिन फ़िर भी उसके ससुर कल्लू बार-बार उस को धमकी दे रहा था कि वह अब उसे छोड़ेगा नहीं। बार बार की धमकी से वो परेशान हो गए थे, अब उसके पिता ने बहाने से बुलाकर ज़हर खिला दिया, जिससे उसके पति की मौत हो गई है।

घटना के बाद से ही नाजिम के आरोपी पिता कल्लू फरार हो गया है, पुलिस अधिकारी गणेश गुप्ता के मुताबिक पारिवारिक विवाद के चलते दंपत्ति के ज़हर के सेवन की सूचना मिली थी, इलाज के दौरान नाजिम की मौत हो गई है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 17 =