उत्तर प्रदेश

Meerut News: ब्लैकमेल करने के चक्कर में हत्या, लापता एलएलबी के छात्र यश रस्तोगी का शव मिला नाले में

Meerut News:  एलएलबी के छात्र यश रस्तोगी का शव शनिवार देर रात लिसाड़ी गेट के पिलोखड़ी पुलिस चौकी  के पास स्थित सद्दीक नगर के नाले से पुलिस ने बरामद कर लिया। जागृति विहार निवासी यश रस्तोगी 26 जून को यश लापता हुआ था। मेडिकल थाने में उसका मुकदमा दर्ज था। घटना के संबंध में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि यश की हत्या क्यों की गई इस बारे में अभी स्पष्ट नही हो सका है। इस बारे में अभियुक्तों से पूछताछ जारी है।

इंस्पेक्टर संत शरण सिंह  ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपी सोनू उर्फ सलमान, शाहवेज व अलीजान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अभियुक्तों से अभी पूछताछ की जा रही है। हालांकि घटना के बारे यह संभावना भी जताई जा रही है कि मृतक यश गे सोसायटी का सदस्य था और उसके काफी लोगों से समलैंगिंक संबंध थे।

एक युवक को ब्लैकमेल करने के कारण उसके साथियों ने उसकी हत्या कर दी है। इस बारे में घटना की जांच कर रही पुलिस ने कहा है कि इसको संभावना माना जा सकता है। हालांकि इसको अभी पक्के तौर पर नही कहा जा सकता है।

यश रस्तोगी पुत्र अनिल रस्तोगी एनएएस कॉलेज में एलएलबी प्रथम वर्ष का छात्र था। गत 26 जून शुक्रवार से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाना मेडिकल में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। उसी दिन से पुलिस लगातार यश की तलाश कर रही थी।

कई जगह सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, लेकिन यश का कहीं पता नहीं लगा। पुलिस ने फिर से सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया तो यश की लोकेशन फतेहउल्लापुर रोड स्थित एक कारखाने में मिली। यह कारखाना शावेज नामक युवक का था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 12 =