उत्तर प्रदेश

Fatehpur News: सुजरही गांव में चंगाई सभा की आड़ में धर्मांतरण का मामला, जमकर हंगामा

Fatehpur News:  खागा कोतवाली के सुजरही गांव में चंगाई सभा की आड़ में धर्मांतरण का मामला सामने आया है. आरोप है कि चंगाई सभा में हिन्दू समाज के लोगों पर ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा था.

जब सभा में मौजूद राहुल विश्वकर्मा नाम के युवक ने धर्म परिवर्तन करने से मना कर दिया तो उससे गाली-गलौज कर मारपीट की गई. इस मामले की जानकारी के बाद हिन्दू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया.

हिन्दू संगठनों के विरोध और हंगामे की सूचना के बाद पुलिस भी चंगाई सभा में पहुंची और वहां मौजूद सभी लोगो का बयान दर्ज किया. पुलिस ने बिना अनुमति चंगाई सभा का करने वाले व्यक्ति सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया. तीनों आरोपियों में एक महिला भी शामिल है, जो सभा में आने वाली हिन्दू महिलाओं का ब्रेनवॉश कर उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया करती थी.

सीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि खागा कोतवाली क्षेत्र के सुजरही गांव में संजय पासवान नाम का व्यक्ति बिना अनुमति अपने मकान में चंगाई सभा करवा रहा था. चंगाई सभा में भारी संख्या में हिन्दू समाज के लोग मौजूद थे, जिसमे ज्यादातर महिलाएं शामिल थी. इस दौरान सभा में मौजूद कस्बा के राहुल विश्वकर्मा पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया.

ईसाई धर्म की एक पुस्तक देकर उसका प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा गया. जब उसने ईसाई धर्म अपनाने से साफ मना कर दिया तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 8 =