Muzaffarnagar News: भाजपा ने सारे सरकारी विभाग बेच डाले,अग्निपथ हमारी फौज के साथ खिलवाड- रालोद नेता जयंत चौधरी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अग्निपथ के विरोध में रविवार को शाहपुर के पेठ मैदान में रालोद की युवा पंचायत को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राज्यसभा जयंत चौधरी ने रैली को सम्बोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार को घेरने का प्रयास करते हुए केंद्र सरकार पर तंज कसे।
रालोद नेता जयंत चौधरी ने युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा आदि कई अहम मुद्दों पर अपने विचार रखे।अग्निपथ योजना पर बोलते हुए जयन्त चौधरी कहा कि ये हमारी फौज के साथ खिलवाड कर अपनी फौज को काम पर लगा रहे हैं। गांव मे आरएसएस के लोग आपके पास आकर बोलेंगे की सही हो रहा है उन्होने आरोप लगाया कि भाजपा ने सारे सरकारी विभाग बेच डाले।
उन्होने कहा कि सरकार यह 4 साल का फार्मूला कहां से लाई। अग्निवीर तो यह भी नही कह सकते हैं कि हम रिटायर्ड फौजी है। उन्होने कहा कि फौजी 3 साल मे तैयार होता है। और ये छह महीने की ट्रेनिंग करा रहे है। छह महीने की ट्रेनिंग में युवा अग्निवीर नहीं अभिमन्यु बनेगा, जो चक्रव्यूह में फंस जायेगा।
फौजी मरने के लिए नहीं मारने के लिए होता है। फौजी की पेंशन काट देने से उनका मनोबल गिरेगा। जयंत चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी अगर आप जिद्दी हो तो मुजफ्फरनगर के लोग आपसे ज्यादा जिद्दी है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के युवाओं में भी अग्निवीर को लेकर गुस्सा है। हम तब तक संघर्ष करते रहेंगे जब तक या तो ये योजना खत्म होगी या भाजपा सरकार बदल जायेगी।
आज दूसरी पंचायत है कल बिजनौर जाऊंगा। योगी जी को तो बुल्डोजर क्या टै्रक्टर भी चलाना नहीं आता होगा। पचायत में आप लोगों का आर्शीवाद लेने आया हूं। आप लोगों के साथ ही लडने की हिम्मत और ताकत मिलती है।
जयंत चौधरी ने कहा कि गर्मी के मौसम में किसान बारिश का इंतजार कर रहा है और ऐसे मौसम में मजबूरी में पंचायत करनी पड रही है। अभी कोई चुनाव या वोट का मसला नहीं है। हम पंचायत इसलिए कर रहे है क्योंकि देश के युवाओं के साथ गलत हो रहा है। उन्होने कहा कि किसान आन्दोलन के दौरान भी हमने किसान हित मे कई जगह पंचायतें की।
13 महीने चले किसान आन्दोलन के दौरान विभिन्न स्थानो पर आयोजित बैठक एवं कार्यक्रमो के माध्यम से लगातार किसान बिल का विरोध किया। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे राज्यसभा मे युवाओं के पक्ष मे इस मुददे को रखेंगे। उन्होने कहा कि बेरोजगारी युवाओं के लिए आज एक बहुत बडी समस्या है। जिससे युवा वर्ग मे हताशा व निराशा बनी हुई है।
रालोद विधायक राजपाल बालियान, विधायक प्रसन्न चौधरी, पुरकाजी विधायक अनिल कुमार, मीरांपुर विधायक चंदन चौहान, थानाभवन विधायक अशरफ अली ने भी भाजपा सरकार पर युवाओं के साथ सौतेला व्यवहार अपनाने का आरोप लगाया। रालोद महिला की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिभा सिंह एवं रालोद महिला प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व विधायक राव वारिस, मेजर हिमांशु सिंह, प्रदेश महासचिव आतिल रिजवी, रालोद नेत्री मनीषा अहलावत, सादाब अली, रालोद विधायक चंदन चौहान व अन्य नेताओं ने अग्निपथ को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर देशहित के लिए घातक बताया।
वक्ताओं ने भाजपा पर जातिगत राजनीति का आरोप लगाया। इस दौरान पूर्व एमलसी मुश्ताक चौधरी, पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, वरिष्ठ नेता अभिषेक चौधरी, शामली विधायक वरिष्ठ नेता चन्दर्रवीर सिंह एडवोकेट, हर्ष राठी, विनित कादियान, आेंकार मलिक, सोमपाल बालियान पूर्व प्रधान, कृष्णपाल राठी, पूर्व जिलाध्यक्ष अजित राठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय राठी, अनिल विधायक, वरिष्ठ रालोद नेत्री एवं राष्ट्रीय सचिव श्रीमति रमा नागर आदि मौजूद रहे। पंचायत में रालोद अध्यक्ष जयन्त चौधरी के साथ उनके निजि सचिव वीरपाल मलिक भी मौजूद रहे।

