Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: त्यौहारों के मद्देनजर शांति समिति की हुई बैठक

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आगामी ईद त्यौहार ओर कावड़ यात्रा के मद्देनजर सिविल लाइन थाने मे सिविल लाइन थानाक्षेत्र और नगर कोतवाली क्षेत्र के गणमान्य लोगो के साथ जिला प्रशासन ने की मीटिंग। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, नगर मजिस्ट्रेट अनूप श्रीवास्तव, सीओ सिटी कुलदीप सिंह, नगर कोतवाल आनंद देव मिश्रा, सिविल लाइन थाना प्रभारी संतोष त्यागी, ईओ नगरपालिका हेमराज सिंह व अन्य अधिकारी रहे मौजूद!!

मीटिंग में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों से अपील की गयी कि सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखें, सामप्रदायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों/किसी भी प्रकार की आपराधिक अवंछित गतिविधियों दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे

किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें बल्कि अफवाह की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करे तथा जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें ।

कई को अलग अलग मामलों में दबोचा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई को अलग अलग मामलों में गिरफ्तार किया। थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 सुखवीर सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त आषिक अली पुत्र नसीम निवासी मौ0 मुस्लिम कानूनगोयान कस्बा व थाना पुरकाजी, मु0नगर को बिलाल मस्जिद के सामने से गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा थाना मंसूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 राकेश गौतम द्वारा वांछित अभियुक्त धर्मवीर पुत्र जयपाल निवासी पहासू थाना पहासू, बु0षहर को नीरज ढाबा मिल मंसूरपुर एनएच-58 से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 सतेन्द्र नागर द्वारा पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त जावेद पुत्र इलियास व सावेज पुत्र शरीफ निवासीगण ग्राम बडकता थाना बुढाना, मु0नगर को चरण सिंह तिराहा कस्बा बुढाना से गिरफ्तार किया

। वहीं थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 राकेश शर्मा द्वारा पोक्सो अधि0 में वांछित अभियुक्त शावेज उर्फ गूंगा पुत्र यूसुफ निवासी कुरेशिया मस्जिद के पास कस्सावान मार्केट खालापार से गिरफ्तार किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 1 =