वैश्विक

क्रूज के दौरान विंडशील्ड का बाहरी हिस्सा टूट गया SpiceJet के एक विमान पर

कांडला से मुंबई की ओर उड़ान भरने वाले SpiceJet के एक विमान पर क्रूज के दौरान विंडशील्ड का बाहरी हिस्सा टूट गया, जिस वजह से विमान की लैंडिंग करवाई गई। SpiceJet के एक प्रवक्ता ने कहा, “5 जुलाई, 2022 को स्पाइसडेट Q400 विमान SG 3324 (कांडला-मुंबई) का संचालन कर रही थी। इस दौरान FL 230 पर P2 साइड विंडशील्ड आउटर पेन में दरार आ गई। हालांकि, विमान को मुंबई में सुरक्षित उतार लिया गया है।”

SpiceJet के विमान में खराबी का यह आज दूसरा मामला है। इससे पहले दोपहर में दिल्ली से दुबई जा रही एक फ्लाइट की पाकिस्तान के कराची में सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई थी। स्पाइसजेट बी-737 विमान में ईंधन की कमी के चलते यह लैंडिंग करवाई गई।

डीजीसीए ने बयान जारी कर कहा कि ईंधन की लगातार घटती मात्रा को देखते हुए पीआईसी ने विमान को कराची की ओर मोड़ने का निर्णय लिया। विमान को एटीसी के समन्वय से डायवर्ट किया गया और कराची में सुरक्षित उतारा गया। डीजीसीए ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। विमान में 150 से अधिक लोग सवार थे।

SpiceJet के विमान में खराबी का मामला कई बार सामने आ चुका है। तीन दिन पहले बीते शनिवार को जबलपुर जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट दिल्ली लौटी थी। उड़ान के दौरान विमान के केबिन में 5,000 फीट की ऊंचाई पर धुआं भर गया था। डीजीसीए ने बाद में कहा कि Q-400 विमान के एक इंजन में तेल रिसाव के कारण धुआं हुआ था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =