Gonda News: जमीन विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर दबंगों ने लाठी-डंडे से हमला,महिलाएं भी मारपीट में शामिल
Gonda News: मोतीगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर दबंगों ने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया. हमलावरों ने पुलिस टीम की बाइक और मोबाइल को भी तोड़ दिया.
इस दौरान पुलिस कर्मियों को काफी गंभीर चोटें भी आईं हैं. चौकी प्रभारी, कहोबा समेत कई पुलिसकर्मियों को चोट आई है. जानकारी के अनुसार, इस मामले में महिलाएं भी मारपीट में शामिल थीं.
कहोबी निवासी जगदेव का गांव के ही लोगों से भूमि विवाद चल रहा था. इसकी तहरीर जगदेव ने गांव के ही लोगों के खिलाफ दी थी. इसी विवाद की जांच करने सुबह चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार गौतम और मुख्य आरक्षी देवेंद्र यादव बाइक से गए थे. जांच के दौरान ही कुछ लोगों ने पुलिस का विरोध किया और देखते ही देखते लोगों ने पुलिस टीम पर लाठी डंडा व ईंट पत्थर से हमला कर दिया.
हमले में चौकी प्रभारी व मुख्य आरक्षी जख्मी हो गए वहीं हमलावरों ने टीम को दौड़ा लिया. भाग कर पुलिस कर्मियों ने किसी तरह जान बचाई. इतना ही नहीं हमलावरों ने पुलिस कर्मियों की बाइक व उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया. इस पूरे मामले में चौकी इंचार्ज की तहरीर पर बलवा कर सरकारी काम में बाधा डालने के 7 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं.

