ईस्टर्न लद्दाख सेक्टर पर LAC के काफी नजदीक देखा गया Chinese लड़ाकू विमान
Chinese लड़ाकू विमानों को ईस्टर्न लद्दाख सेक्टर पर LAC के काफी नजदीक देखा गया। इसके साथ ही सीमा क्षेत्र में तैनात राडार द्वारा भी पकड़ा गया। इसके बाद भारतीय वायु सेना ने भी मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार तेजी से प्रतिक्रिया दी।
वॉर्निंग के बाद यह Chinese एयरक्राफ्ट वापस चला गया था। भारत ने इस घटना को लेकर चीन के सामने कड़ा ऐतराज जताया है। जानकारी के मुताबिक चीन का एयरक्राफ्ट LAC पर तैनात भारतीय जवानों की पोजिशंस के बहुत नजदीक आ गया था। चीनी एयरक्राफ्ट नजर आते ही इंडियन एयरफोर्स अलर्ट हो गई।
एयरफोर्स ने इसे घुसपैठ मानते हुए जवाबी एक्शन की तैयारी भी कर ली थी। सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार ने इसके बाद ऐसी किसी भी घटना से निपटने के लिए मिलिट्री सिस्टम को सक्रिय कर दिया था।जून 2020 को गलवान घाटी पर चीन और भारत के सैनिक आपस में भिड़ गए थे।
चीन ने कभी अपने मृत और घायल सैनिकों की संख्या का खुलासा नहीं किया था। रूस की तास (TASS) न्यूज एजेंसी ने कहा था कि उस मुठभेड़ में चीन के कम से कम 45 सैनिकों की मौत हुई थी।
