वैश्विक

Ukraine: भारत के साथ जर्मनी, चेक गणराज्य, नॉर्वे और हंगरी के राजदूतों को बर्खास्त करने की घोषणा

Ukraine के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की ने भारत के साथ जर्मनी, चेक गणराज्य, नॉर्वे और हंगरी में यूक्रेन के राजदूतों को बर्खास्त करने की घोषणा की। ये फैसला किस वजह से लिया गया अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

जर्मनी को लेकर जेलेंस्की की नाराजगी समझ में आती है। पिछले हफ्ते एक इंटरव्यू में जर्मनी के राजदूत ने द्वितीय विश्व युद्ध के समय हिटलर समर्थित नाजियों के बचाव में बयान दिया था। लेकिन बारी राजदूत क्यों हटाए गए हैं, यह खुलासा नहीं हुआ है।

जेलेंस्की ने फिर से दावा किया है कि पश्चिमी देशों की मदद से रूसी सेना को वो पीछे खदेड़कर रहेंगे। 24 फरवरी को शुरू हुई जंग को चार माह से ज्यादा वक्त हो गया है। लेकिन रूसी सेना अभी तक यूक्रेन पर कब्जा नहीं कर सकी है। उसे तीखे विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

Ukraine में शनिवार को भी रूस का हमला जारी रहा। मारियुपोल और डोनेट्सक समेत कई शहरों पर रूस ने बम और गोले बरसाए। डोनेट्स्क में हुए हमले में 5 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए। इसके अलावा, सेंट्रल Ukraine के दो शहरों में रूसी सेना के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

 जेलेंस्की ब्रिटेन के हालात से चिंतित है। बोरिस जॉनसन ने इस्तीफा दे दिया है। जॉनसन के इस्तीफे के बाद Ukraine को लगता है कि जो सपोर्ट ब्रिटेन से मिल सकता था, वो अब नहीं मिलेगा। कुछ माह पहले बोरिस कीव की सड़कों पर जेलेंस्की के साथ नजर आए थे। जॉनसन Ukraine  का साथ दे रहे थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × one =