उत्तर प्रदेश

Firozabad News: पुलिसकर्मी बनकर एक स्कूल प्रबंधक से हजारों रुपये की लूट

Firozabad News: जिले के डाहिनी पुलिया के निकट अपाचे सवार बदमाशों ने पुलिसकर्मी बनकर एक स्कूल प्रबंधक से हजारों रुपये लूट ले गए। स्कूल प्रबंधक के साथ हुई घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया, लेकिन तब तक बदमाश वहां से फरार हो चुके थे। पीड़ित ने थाने में मामले की तहरीर दी है।

 लौहरई थाना  नगला खगर उदयभान सिंह पतिराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक हैं। वह सोमवार को रामराज पुत्र रामसनेही निवासी अलीपुर थाना नसीरपुर  के साथ शिकोहाबाद में किसी काम से बाइक से आ रहे थे।

नगला डहर के पास पीछा करते आ रहे अपाचे सवार बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर बाइक को रुकवा लिया। उसके बाद उनकी जेब आदि की तलाशी लेकर जेब मे रखे साढ़े बारह हजार की नकदी लेकर फरार हो गए। युवक ने बाइक सवारों का पीछा भी किया, लेकिन दोनों को थाने से रुपये लेने की कहकर भाग गए।

स्कूल प्रबंधक को जब मामले में संदेह हुआ तो उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस बारे में सीओ कमलेश कुमार का कहना है कि एक वृद्ध से टप्पेबाजी हुई है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =