उत्तर प्रदेश

Kannauj News: सीएम योगी की एक आपत्तिजनक फोटो बनाकर अपनी फेसबुक पर की थी वायरल, गिरफ्तार

Kannauj News:  मुड़िया गांव के रहने वाले 18 वर्षीय इंटरमीडिएट छात्र आशीष यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  की एक आपत्तिजनक फोटो बनाकर अपनी फेसबुक पर बनी आईडी डान नंबर वन पर अपलोड कर दी। इसके बाद उस पोस्ट को किसी ने डीजीपी कार्यालय  में पोस्ट कर दिया, जिसके बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।

आनन–फानन छात्र के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लेते हुए मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि इसके बाद आपत्तिजनक तस्वीर को कुछ लोगों ने डीजीपीको भी ट्वीट कर दिया, जिससे पुलिस ने इस कार्रवाई को करने में जरा भी देरी नहीं की और पुलिस अधीक्षक ने स्वयं मौके पर पहुंचकर छात्र के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिये।

 इस मामले में कार्रवाई किये जाने के आदेश हुए। जिसको लेकर डीएम राकेश कुमार मिश्र और एसपी राजेश श्रीवास्तव  थाने पहुंचे और आशीष को तत्काल गिरफ्तार किया गया। आशीष को पुलिस कस्टडी में लिये जाने के बाद एक बंद कमरे में आशीष से पूछताछ की गई, जिसके बाद आशीष यादव के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

इस मामले को लेकर SP Rajesh Srivastava ने बताया कि तत्काल मामला संज्ञान में आते ही अभियोग पंजीकृत किया गया सुसंगत धाराओं में और जो व्यक्ति उसमें चिन्हित था उसको गिरफ्तार कर नियमानुसार उसे जेल भेजा जायेगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21278 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + eight =