उत्तर प्रदेश

Kannauj News: लोगों की भीड़ तमाशबीन बनी बच्ची को तड़पता देख मोबाइल से वीडियो बना रही थी-13 वर्षीय बच्ची मिट्टी की गोलक खरीदने गई थी बाजार, खून से मिली लथपथ

Kannauj News: गुरसहायगंज क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली एक 13 वर्षीय बच्ची मिट्टी की गोलक खरीदने के लिए एक दिन पहले दोपहर करीब 12 बजे के करीब घर से बाजार को गई थी। इस बीच किसी ने उसको बहला-फुसला कर अगवा कर लिया। कई घण्टे तक जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की।

शाम करीब 5 बजे डाक बंगला गेस्ट हाउस के पीछे बच्ची खून से लथपथ बदहवास हालत में पड़ी मिली। इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची की हालत देख कर हड़कंप मच गया और आनन–फानन पुलिस बच्ची को गुरसहायगंज के ही एक निजी अस्पताल ले गयी

जहां से उसको तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया। लेकिन बच्ची की हालत गंभीर होती देख मेडिकल कालेज के चिकित्सकों ने उसको कानपुर रेफर कर दिया।

बच्ची के परिजनों का कहना है कि उसके साथ रेप करने के लिए ही उसको अगवा किया गया था। बच्ची के विरोध करने के कारण उस पे हमला किया गया होगा। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। बच्ची को मरा समझ कर दरिंदे उसे सुनसान जगह पर फेंक कर भाग गए होंगे। घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए लगातार जांच–पड़ताल करने में जुटी हुई हैं।

पुलिस इस मामले को लेकर नगर में बच्ची के घर से मार्केट तक और मार्केट से डाकबंगला गेस्ट हाउस तक के रास्ते तक सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस दौरान एक सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिला है। जिसमें पीड़ित बच्ची किसी युवक के साथ बातचीत करते हुए जाती दिखाई दे रही है। फुटेज के आधार पर पुलिस उस युवक की पहचान करने में जुटी हुई है।

इस घटना में शर्मशारकरने वाली भी तस्वीर सामने आई है, जिसमें बच्ची घायल अवस्था में तड़प रही थी और लोगों की भीड़ तमाशबीन बनी बच्ची को तड़पता देख मोबाइल से वीडियो बना रही थी। किसी ने भी बच्ची को अस्पताल तक पहुंचाने और उसकी मदद करने की कोशिश तक नही की।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =