उत्तर प्रदेश

Baghpat: पेट्रोल पंप लूटा, पुलिस मुठभेड में एक बदमाश ढेर, सिपाही भी घायल

Baghpatछपरौली थाना क्षेत्र के कुरड़ी गांव के पास एक पेट्रोल पंप से बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग करते हुए 25 हजार रुपए लूट लिए। घटना के बाद चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों की बाइक में तीनों बदमाशों ने टक्कर मार दी और फायरिंग कर ईंख के खेत मे घुस गए। उसके बाद पुलिस मुठभेड़ में एक सिपाही और एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार छपरौली थाना के कुरड़ी गांव के पास श्री साईं कृपा किसान सेवा केंद्र नाम से पेट्रोल पंप है। पंप पर सेल्समैन आजाद पुत्र सतपाल निवासी चंदनहेड़ी है। बुधवार की देर रात बाइक पर तीन बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचे और फायरिंग करते हुए पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से 25 हजार रुपए का कैश लूट लिया। घटना के बाद तीनों बदमाश बाइक पर फरार हो गए। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।

फैंटम पर सवार पुलिसकर्मी राहुल और मनी ने चेकिंग करते हुए बदमाशों का पीछा किया। तुगाना नहर की पुलिya के पास तीनों बदमाशों ने पुलिसकर्मियों की बाइक में टक्कर मार दी और उन पर फायर करते हुए ईंख के खेत में भागे। घटना की सूचना के बाद इंस्पेक्टर छपरौली देवेश कुमार, सीओ युवराज सिंह, एएसपी मनीष कुमार मिश्र और एसपी नीरज कुमार जादौन मौके पर पहुंचे और बदमाशों को ईंख के जंगल मे घेर लिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में ललित शर्मा निवासी लोनी, गाजियाबाद पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके साथी सचिन और अजय फरार हो गए।

दोनों ओर से हुई फायरिंग में सिपाही राहुल हाथ मे गोली लगने से घायल हो गया। सिपाही राहुल और बदमाश ललित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना में प्रयुक्त बाइक, तमंचा और पिस्टल बरामद कर लिया। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

एसपी ने बताया कि पेट्रोल पंप से लूटा गया कैश बरामद हो गया है। बदमाशों के पास से बाइक, तमंचा और पिस्टल बरामद की गई है। एक सिपाही और एक लुटेरा घायल हुआ है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। फरार बदमाश सचिन और अजय की तलाश की जा रही है जिनमें से एक बागपत और दूसरा शामली जनपद का रहने वाला है। शुक्रवार की सुबह घायल बदमाश ललित की उपचार के दौरान मौत हो गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 2 =