उत्तर प्रदेश

Baghpat News: ट्रैक्टर चलने से उड़ी धूल को लेकर हुई कहासुनी, मार दी गोली

Baghpat News: उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के सिंघावली अहीर क्षेत्र में ट्रैक्टर सवार युवक को बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी और फरार हो गए. सीओ विजय कुमार ने बताया कि अभी ट्रैक्टर चालक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसको इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया.

ट्रैक्टर के चलने से सड़क पर धूल उड़ रही थी, जिस कारण युवकों और ट्रैक्टर सवार युवक में कहासुनी हुई. जिसके बाद उन्होंने युवक को गोली मार दी और फरार हो गए.

दरअसल, मामला थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र का है, जहां मवी कलां गांव का रहने वाला मोनू पुत्र मदनपाल शर्मा ट्रेक्टर ट्रॉली में ईंट लेकर ढीकोली गांव गया था और ईंट उतारकर जब वह घर लौट रहा था तो ढीकोली बंथला मार्ग पर सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में पिलाना गांव के पास पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने ट्रेक्टर से धूल उड़ने की बात कहकर ट्रेक्टर को रुकवाया और चालक मोनू को गोली मारकर मौके से फरार हो गए.

ट्रेक्टर के दो अन्य मजदूरों ने घायल मोनू को ई रिक्शा से पिलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. चिकित्सकों ने मोनू की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है. फिलहाल, मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारी मामले की तफतीश में जुटे हैं.

पूरे मामले को लेकर घटनास्थल का सीओ विजय चौधरी ने निरक्षण किया. इस दौरान सीओ बागपत विजय चौधरी ने मौके पर मौजूद लोगों से घटना के बारे में जांच पड़ताल की. सीओ ने बताया कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21504 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =