Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक अधिकारियों के साथ किया मंथन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) १३ अगस्त को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक संबंधी मामलों को अधिक से अधिक निपटाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी एडीजे शक्ति सिंह ने बैंक अधिकारियों के साथ मंथन किया। उन्होंने बैंक अधिकारियों से आह्वान किया कि वह लोक अदालत में आने वालों को अधिक से अधिक रियायतें दें।

न्यायालय में अपने विश्राम कक्ष में बैंक अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए एडीजे शक्ति सिंह ने कहा कि उपयुक्त मामलों में जहां तक संभव हो सके, वहां ब्याज आदि पर छूट दी जाये। उन्होंने आम जन की सुविधा के लिए जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त शाखा प्रबन्धकों को निर्देशित किया कि १९ जुलाई, २८ जुलाई, २ अगस्त, ६ अगस्त व ११ अगस्त की शाम चार बजे से पांच बजे के मध्य प्री ट्रायल बैठकों के माध्यम से ब्रांच स्तर पर लोक अदालत में अपना प्रकरण लगवाने के इच्छुक व्यक्तियों से संवाद स्थापित किया जाये।

उनके द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि लोक अदालत में सभी बैंकों के स्टॉल जनपद न्यायालय परिसर में लगाये जायेंगे, जिसमें सभी शाखा प्रबन्धक उपस्थित रहेंगे, जिससे एक ही प्रांगण में समस्त बैंक मामलों का निस्तारण हो सकेगा।

उन्होंने बैठक में उपस्थित समस्त बैंक अधिकारियों से आह्वान किया कि लोक अदालत के लिए सभी बैंक अपने स्तर से भी अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण का प्रयास करें। बैठक में एलडीएम बीएस तोमर, बैंकों के प्रबन्धक व जिला कोर्डिनेटर मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =