Muzaffarnagar News: कावड कंट्रोल रूम का निरीक्षण,कावड़ियों की मुजफ्फरनगर में आमद बढ़ रही
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा जनपद में कावड यात्रा के दृष्टिगत संचालित क्लैक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कावड कंट्रोल रूम व शिव चौक स्थित सब कावड़ कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया। मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है।
उक्त के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा जनपद का मेन कावंड़ कंट्रोल रूम (इंटीग्रेटेड कावड कंट्रोल रूम) व शिव चौक स्थित सब कावड़ कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधिकारी कंट्रोल रूम द्वारा बताया गया कि यहा लगभग ५०० कैमरो को एक बार में पूरी इंटीग्रिटी टीम द्वारा निगरानी की जा रही है।
इंटीग्रेटेड कावड कंट्रोल रूम में ०३ पालियों में तैनात अधिकारियो/कर्मचारियो की टीम द्वारा जोनल मजिस्ट्रेट/सब जोनल मजिस्ट्रेट एवं सैक्टर मजिस्ट्रेटो को ड्युटी स्थल पर आ रही समस्याओं को सम्बन्धित विभाग के माध्यम से निस्तारण कराया जा रहा है और पल-पल की खबर आला अधिकारीयो को दी जा रही है।
एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशांत प्रसाद द्वारा पूरे कावंड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उक्त निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार एवं सम्बन्धित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
शिवभक्तो की संख्या तेजी से बढी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)श्रावण माह के दूसरे दिन कांवडियों की संख्या लगातार बढने लगी। कावड़ियों की मुजफ्फरनगर में आमद बढ़ रही है आज सुबह से ही कावंड़ियों लगातार रेलों के रूप में आ रहे हैं
शिव चौक पर परिक्रमा कर रहे है लेकिन जनपद की हृदय स्थली शिव चौक पर अव्यवस्था बनी हुई है जिसको ठीक करने के लिए सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह पहुंचे और व्यवस्था बनवाई शिव चोक पर सबसे ज्यादा पूजा करने वाले लोगों द्वारा अव्यवस्था की जा रही है
दोपहिया वाहनों को मंदिर में ही घुसाने का प्रयास करते हैं पूजा करने वाले जिससे कावड़ियों की कावड़ खण्डित होने का डर रहता है लेकिन को कोई भी व्यवस्था बनाने को तैयार नहीं लेकिन जब व्यवस्था बनवाई जाए तो कुछ लोग लड़ने मरने को भी तैयार हो जाते हैं।

