Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

13 चिकित्सक टेलीफोन के माध्यम से लोगों को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैः सीएमओ

Doc |मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर में लॉक डाउन लगने के बाद से लगभग १३ सरकारी चिकित्सक टेलीफोन के माध्यम से लोगों को अपनी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे है

जिसका लाभ जनमानस को मिल रहा है। जिनमें से जनपद के प्रत्येक ब्लॉक पर डॉक्टर अपनी सेवाएं निरंतर दे रहे है।

जिसमे जिला चिकित्सालय के हृदय रोग विशेषज्ञ और फिजिशियन भी लोगों को फोन के माध्यम से सुबह ८ से दोपहर २ बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श दे रहे ओर नागरिक इसका लाभ उठा रहे है।

सी0एम0ओ0 मुजफ्फरनगर ने बताया कि इसी कड़ी में अब निजी चिकित्सक भी जुड़ गए हैं जो लोगों को सुबह ८से २ बजे दोपहर तक स्वास्थ्य परामर्श फोन के माध्यम से परामर्श (टेलीमैडिसन )निशुल्क प्रदान करेंगे

क्षेत्रीय समाचार – आस-पास से

उन्होंने बताया कि जनपद मे १५ निजी चिकित्सकों में बाल रोग विशेषज्ञ सर्जन, छाती रोग विशेषज्ञ ,स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ ,दंत रोग विशेषज्ञ और मनोचिकित्सक अपनी सेवाएं फोन पर नागरिको को निशुल्क देंगे । नागरिक सरकारी व प्राईवेट चिकित्सको की फोन परामशॅ सेवा का लाभ उठा सकते है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + one =