वैश्विक

कपिल वधावन और धीरज वधावन को 10 मई तक के लिए हिरासत में भेजा

यस बैंक गड़बड़ी के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने डीएचएफएल के प्रमोटर्स कपिल वधावन और आरकेडब्ल्यू डेवलपर्स के प्रमोटर्स धीरज वधावन को 10 मई तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है।

वधावन बंधु यस बैंक के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राणा कपूर के खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी हैं। उनके खिलाफ कई करोड़ के घोटाले का मामला दर्ज किया गया था।

इस मामले में अन्य आरोपी यस बैंक के पूर्व सीईओ एवं सह-संस्थापक राणा कपूर हैं।सीबीआई की प्राथमिकी के मुताबिक यह घोटाला अप्रैल से जून 2018 के बीच हुआ था, जब यस बैंक ने घोटाला प्रभावित डीएचएफएल के अल्प अवधि के ऋणपत्र में 3,700 करोड़ रुपये निवेश किए थे।

इसके एवज में वधावन ने कथित तौर पर कपूर और उनके परिवार के सदस्यों को कर्ज के रूप में 600 करोड़ रुपये की कथित तौर पर रिश्वत दी थी।

यस बैंक के घोटाले में एक मई तक बढ़ी कपिल और धीरज वधावन की सीबीआई हिरासत

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 4 =