Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत किया गया जागरूक

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीम द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में पड़ने वाले गांवों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, स्कूल-कालेजों, कोचिंग सेंटर के आस-पास मिशन शक्ति फेज-४ अभियान के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक किया जा रहा है।

अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाआ/हेल्पलाईन नम्बरों ट्वीटर सेवा, डॉयल-११२, हेल्प लाइन-१८१, वुमेन पावर लाइन-१०९० आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया जा रहा है

सुरक्षा सम्बन्धी सुझावो का आदान प्रदान किया जा रहा है। बिना वजह खडे एवं घूम रहे व्यक्तियों/मनचलों/शौहदों की चेकिंग करते हुए सख्त चेतावनी दी जा रही है।

 

सुरक्षा व्यवस्था का एसपी देहात ने किया निरीक्षण
भोपा।(Muzaffarnagar  News) देर रात्रि में एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव क्षेत्राधिकारी भोपा गिरजा शंकर त्रिपाठी नवनियुक्त भोपा थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह रावत ने मय पुलिस पार्टी के साथ भोपा थाना क्षेत्र में स्थित कावड़ शिविर पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था को देखा व कावड़ मार्ग गंगनहर का निरीक्षण किया।।

उसके बाद नियुक्त थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत ने भोपा गंग नहर पर सेवार्थ क्लब भोपा द्वारा लगाए गए कावड शिविर का व भोजन व्यवस्था को देखकर कलब के सदस्यों की ऐसे कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने पर प्रशंसा की

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21269 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − thirteen =