उत्तर प्रदेश

Mathura News: गिरिराज परिक्रमा में डांस के दौरान राजस्थान के टोडा भीम की महिला की मौत

Mathura News: गिरिराज परिक्रमा गोवर्धन में डीजे पर डांस करते समय एक महिला के जमीन पर गिरने का वीडियो सोशल मीडिया  पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मुड़िया मेला के दौरान गिरिराज परिक्रमा मार्ग का बताया जा रहा है। डांस करते समय जमीन पर गिरी महिला राजस्थान के टोडा भीम की रहने वाली बताई जा रही है। वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति ने महिला की मौत का दावा किया है।

शनिवार को मोहित मीणा के फेसबुक आईडी से एक वीडियो वायरल किया गया। तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में कुछ महिलाएं डीजे पर डांस करती दिखाई दे रही हैं, एक महिला डांस के दौरान अचानक जमीन पर गिरती दिख रही है। महिला की जमीन पर गिरने से मौत हो जाती है।

मोहित मीणा ने महिला को टोडा भीम की निवासी बताते हुए उसकी गिरिराज परिक्रमा में डांस के दौरान मौत होने का दावा किया है। इस सम्बंध में गौरव कुमार त्रिपाठी, सीओ गोवर्धन ने बताया कि सोशल मीडिया से मामला संज्ञान में आया, शिकायत पत्र मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 5 =