समाचार (Muzaffarnagar News)
मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत किया गया जागरूक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीम द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में पड़ने वाले गांवों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, स्कूल-कालेजों, कोचिंग सेंटर के आस-पास मिशन शक्ति फेज-४ अभियान के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक किया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाआ/हेल्पलाईन नम्बरों ट्वीटर सेवा, डॉयल-११२, हेल्प लाइन-१८१, वुमेन पावर लाइन-१०९० आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया जा रहा है तथा सुरक्षा सम्बन्धी सुझावो का आदान प्रदान किया जा रहा है। बिना वजह खडे एवं घूम रहे व्यक्तियों/मनचलों/शौहदों की चेकिंग करते हुए सख्त चेतावनी दी जा रही है।
खम्भा टूटकर गिरा, हादसा होेने से बचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चलती हुई विद्युत लाइन मे बिजली का खम्बा अचानक टूट कर गिर जाने से मौहल्लावासियो मे हडकम्प मच गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे मे कोई हताहत नही हुआ। मिली जानकारी के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला पटेल नगर मे आज दोपहर के वक्त चलती विद्युत लाइन मे बिजली का खंबा टूटकर गिर पडा। इस हादसे से मौहल्लावासियो मे हडकम्प मच गया।मौके पर एकत्रित मौहल्लावासियो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। विद्युत अधिकारियो के निर्देश पर तुरंत ही शट डाउन कर विद्युत व्यवस्था को दुरूस्त किया गया।
वाल्मीकि मंदिर पर वैक्सीनेशन कैंप हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बाल्मीकि मंदिर पर वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया जिसमें जिसका शुभारंभ माननीय जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला भारतीय जनता पार्टी जी द्वारा फीता काटकर किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ संदीप शर्मा जी का एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ आर एम राय स्टाफ नर्स आदित्य शर्मा फार्मेसिस्ट उद्देश्य लैब टेक्नीशियन विकास कुमारडॉ महेंद्र जी का डॉक्टर शैलेंद्र जी का डॉ मुकेश गौड़ किशनपाल सतपाल पाल सुरेश शर्मा राकेश बस कुलदीप वशिष्ठ लक्ष्मण शर्मा रजनीशअंकुर शर्मा शिवा शर्मा हिमांशु भारद्वाजनंदकिशोर मंडल महामंत्रीरजत धीमान अर्पित शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा लगभग ढाई सौ वैक्सीनेशन हुआ
सुरक्षा व्यवस्था का एसपी देहात ने किया निरीक्षण
भोपा।(Muzaffarnagar News) देर रात्रि में एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव क्षेत्राधिकारी भोपा गिरजा शंकर त्रिपाठी नवनियुक्त भोपा थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह रावत ने मय पुलिस पार्टी के साथ भोपा थाना क्षेत्र में स्थित कावड़ शिविर पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था को देखा व कावड़ मार्ग गंगनहर का निरीक्षण किया।।उसके बाद नियुक्त थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत ने भोपा गंग नहर पर सेवार्थ क्लब भोपा द्वारा लगाए गए कावड शिविर का व भोजन व्यवस्था को देखकर कलब के सदस्यों की ऐसे कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने पर प्रशंसा की
कई का शांतिभंग में हुआ चालान
खतौली। (Muzaffarnagar News)थाना खतौली पर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेत निम्न अभि०गणो को अन्तर्गत धारा १५१ सीआरपीसी में गिरफ्तार किये गया । जिनका विवरण निम्न है अली मुनीर पुत्र अली मसूद नि० तीर्थ कालौनी थाना खतौली मु०नगर (वक्फ की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद था), अंकित त्यागी पुत्र हरिकिशन त्यागी निवासी ग्राम तहरका थाना चांदीनगर बागपत हाल निवासी जमुना बिहार थाना खतौली मु०नगर (एनसीआर लिखाने को लेकर विवाद था), यशवीर पुत्र सूरजमल निवासी ग्राम भैसी थाना खतौली मु०नगर (जमीन के बटवारे को लेकर विवाद था), करण उर्फ सैंकी पुत्र अर्जुन सिंह नि० ग्राम शेखपुरा थाना खतौली मु०नगर (आपसी कहासुनी को लेकर विवाद था), विपिन पुत्र सुरेईमल नि० ग्राम भैसी थाना खतौली मु०नगर (आपसी कहासुनी को लेकर विवाद था)।
कांवड़ यात्रा में मां-भाई को कंधे पर उठाकर निकले, दोस्त भी दे रहा है साथ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिस तरह श्रवण कुमार ने अपने मां और बाप को कंधे पर बैठाकर तीर्थ यात्रा कराई थी। उसी तरह बुलंदशहर के विजय गुर्जर कांवड़ में अपनी बुजुर्ग मां और दिव्यांग बड़े भाई को बैठाकर कांवड़ यात्रा पर निकले हैं। यह यात्रा हरिद्वार में गंगा जल लेकर शुरू हुई जो बुलंदशहर के गांव शेरपुर के शिवालय में जलाभिषेक कर संपन्न होगी। इसमें विजय का सहयोग गांव के ही दोस्त प्रवीण भी कर रहे हैं।
दूसरी बार मां और भाई को बैठाकर उठाई कांवड़-बुलंदशहर के गांव शेरपुर के रहने वाले विजय गुर्जर और उनके दोस्त प्रवीण इस बार दूसरी बार श्रवण की तर्ज पर कांवड़ लेकर निकले हैं। विजय ने कहा, ष्मैंने हरियाणा के एक भोले को कांधे पर अपने मां-बाप को तीर्थ यात्रा कराते देखा था। उसे देखकर मेरे मन में भी ख्याल आया कि मैं भी अपनी मां को कंधे पर बैठाकर कांवड़ यात्रा कराएं। फरवरी में फाल्गुन माह की महाशिवरात्रि पर भी अपनी बुजुर्ग मां और दिव्यांग भाई को पहली बार कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से अपने गांव के शिवालय तक ले आया था। इसमें भी गांव के साथी प्रवीण ने साथ दिया था।
भगवान मेरा जैसा बेटे हर मां-बाप को देंरू जग्गो देवी-विजय गुर्जर की मां जग्गो देवी ने कहा, ष्भगवान मेरे जैसा बेटा हर मां-बाप को दें। कभी मेरी भी इच्छा भी कि पैदल कांवड़ यात्रा पर निकलूं, लेकिन पैरों में दर्द और स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण यह इच्छा पूरी नहीं हुई। बेटे विजय को इस बात का अहसास था। इसलिए इससे पहले फाल्गुन की महाशिवरात्री पर पहली बार वह हरिद्वार से कांवड़ में बैठकर उन्हें गांव शेरपुर तक लेकर आए थे। जहां अपने हाथों से गांव के शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया था। मेरा बेटा बहुत की आज्ञाकारी है।
रोज २० किमी तय कर रहे यात्रा-विजय गुर्जर ने बताया कि कांवड़ यात्रा में रोज २० द्मद्व की दूरी तय कर रहे हैं। २५ जुलाई को वह अपने गांव पहुंच जाएंगे। २६ जुलाई को सावन की शिवरात्रि पर गांव के शिवालय में जलाभिषेक करेंगे। हरिद्वार से उनके गांव की दूरी करीब १८० किमी है।
महिला कावड़ियों के लिए स्नानघर कराये तैयार, हुआ शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी की सोच और उनके कार्य सबसे अलग हटकर होते हैं पुरकाजी बिजली घर के सामने ७ दिन में रात दिन निर्माण कार्य कराकर ७ बाथरूम (स्नानघर ) सिर्फ महिला कावड़ियों के लिए तैयार करा दिए हैं ताकि महिला कावड़िये आराम से नहा सकें चेयरमैन ने इसका उद्घाटन आज पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल से कराया है । चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारूकी का कहना है सरकार विकास कार्यो के लिए बहुत धन देती है और कावड़ लेकर आने वाली महिलाएं हमारी माँ बहने है पुरुष तो कही भी खड़े होकर नहा लेते हैं लेकिन महिलाओं को दिक्कत होती है उन सभी मां बहनों के लिए स्नानघर बनाये गए हैं जिसमे ७ केबिन है सबमे टोंटी ओर फव्वारा तथा वाशबेसिन तक है । पुरकाजी नगर पंचायत ने महिला कावड़ियों को दी बेहतरीन सौगात।
स्थापना दिवस पर दरिद्र नारायण सेवा कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद के ६०वे स्थापना दिवस के उपलक्ष में संस्कारित एवं सेवा कार्य पखवाड़ा के अंतर्गत प्रथम कार्यक्रम में सम्राट शाखा द्वारा दरिद्र नारायण सेवा कार्यक्रम संकीर्तन भवन में १७ जुलाई २०२२ दिन रविवार को १२ः०० बजे दोपहर को आयोजित किया गया जिसमें गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को भोजन कराया गया । यह धार्मिक एवं सामाजिक सेवा की दृष्टि से बहुत ही उत्कृष्ट कार्य है। कार्यक्रम संयोजक श्री संजीव अग्रवाल जी एवं श्री जग रोशन गोयल जी रहे।
सभी सदस्यों ने १२ः०० बजे दोपहर भगवान जी को भोग लगाने के उपरांत गरीब व असहाय व्यक्तियों को अपने हाथ से भोजन करा कर धर्म लाभ प्राप्त किया। उपरोक्त सामाजिक सेवा का कार्यक्रम आशुतोष स्वरूप बंसल के द्वारा प्रायोजित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ नितिन जैन, बी.के.सूर्यवंशी, प्रेम प्रकाश एडवोकेट, संजीव अग्रवाल, संजीव संगल, राजेश गोयल जी का पूर्ण सहयोग रहा। प्रान्तीय स्थापना दिवस के अवसर पर शाखा अध्यक्ष रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट, सचिव कीमती लाल जैन, सुनील गर्ग, अजय अग्रवाल एडवोकेट व इ० पी.के.गुप्ता के नेतृत्व में मेरठ में सभी कार्यक्रमो में भाग लिया गया हमारी शाखा की महिला संयोजिका श्रीमती सुमन अग्रवाल, मोनिका शर्मा व प्रीति कंसल की बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति से पूरे सदन को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।
जल सेवा शिविर का समापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहीद भगत सिंह एकता मंच के तत्वाधान में मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर गत 3 महीने से चल रहे 20 वर्ष से निशुल्क जल सेवा पियाऊ का समापन हुआ जिसमें मुख्य रुप से मुजफ्फरनगर बुलेटिन के संपादक श्री अंकुर दुआ, नरेंद्र पवार,दशरथ चौहान, सरदार बलविंदर सिंह सरदार, संजीव संगम, राजीव गर्ग,सुदेश बक्शी,श्री विपिन त्यागी स्टेशन अधीक्षक अतिथि रहे।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता श्री विकास पवार जी ने किया मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर 20 वर्ष से लगातार जल सेवा का कार्य चल रहा है इस वर्ष का समापन आज भगत सिंह दा मंच के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद व साधुवाद और सेवक की मिसाल के रूप में किया गया।
विकास पवार जी ने बताया कि भगत सिंह एकता मंच जल सेवा के अतिरिक्त निशुल्क भोजन अज्ञात शवों को संस्कार रक्तदान शिविर गरीब बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता तथा गरीब बच्चों को शिक्षा की व्यवस्था का कार्य भी करता है।
अंकुर दुआ जी ने कहा कि अगले वर्ष से ३ दिन सेवा का कार्य उनके प्रयास से होगा और सेवा में जहां आवश्यकता होगी वह शहीद भगत सिंह एकता मंच के साथ सहयोग करेगा व कार्यकर्ताओं को एक तरह की ड्रेस कोड के लिए कहा। कार्यक्रम में अनमोल छाबड़ा,सतीश मलिक,पवन मित्तल,जगदीश नारंग, श्याम मल्होत्रा, दलजीत सिंह,अमित कुमार,इकबाल नारंग,सुनील छाबड़ा, मलकीत सिंह,नरेंद्र शर्मा,सुनील शर्मा, सुरेश आहूजा,राकेश मदान नीलम देवी देव शर्मा रमेश भूपेंद्र चावला सचिन मल्होत्रा सोनू रामेंद्र छाबड़ा राहुल करण लाल प्रमोद प्रजापति सतीश पाल मनीष कुमार सरदार इंद्रपाल सिंह सरदार सेवा सिंह विनायक कपिल राकेश मदान गगन कुमार सरदार सुरजीत सिंह अमित कालरा मनोज ठाकुर राजीव कुमार जगदीश गंभीर सौरभ वर्मा अजय कुमार रवि प्रजापति नरेश अरोड़ा अमन बाटला रवि पूजा हरमीत सिंह रितिक धीमान अरविंद कांगकांग परविंदर कांग प्रदीप शर्मा गौतम शर्मा पीयूष शर्मा मनोज राठी सूरज पूजा किशन मल्होत्रा प्रभाकर त्यागी सचिन छाबड़ा वासुदेव चावला सरदार बलदेव सिंह सुशील सिंगल महात्मा सर्वानंद अंशुल मित्तल अर्पित बंसल सुरेश आहूजा यश गर्ग सरदार जसवीर सिंह विजय कुमार चिराग मलिक कृष्ण भाटिया अनुभव भसीन उदित कुमार अनिल गुप्ता प्रदीप शर्मा फतेह सिंह अवनीश सिंह समन विकास विक्की आदित्य खुराना पुष्पेंद्र तोमर आदि उपस्थित रहे।
कांवड सेवा शिविर से पूर्व हुआ भूमि पूजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का कावड़ सेवा शिविर रुड़की रोड नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में लगेगा पिछले दो वर्ष कोरोना काल में बीत गए थे जिस कारण हम सभी कावड़ियों की सेवा करने का मौका नहीं मिला था लेकिन इस बार महादेव की कृपा से हम सभी अति उत्साह के साथ सभी कावड़ियों का स्वागत करने को तैयार है इसी सन्दर्भ में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा भूमिपूजन का कार्य विधिवत रूप से सम्पन्न किया गया जिसमें हवन पूजन में मुख्य यजमान विहीप जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता जी व उधोगपति वैभव जैन सपत्नीक रहे । १९ जुलाई को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का काँवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन किया जाएगा। भूमि पूजन में उपस्थित रहे विभाग अध्यक्ष ललित महेश्वरी, ठाकुर भूपेंद्र सिंह,अजय गुप्ता जिलाध्यक्ष,जिला मंत्री सोहनवीर, राधेश्याम विश्कर्मा, विक्रांत खटीक,डॉ अजय,नगर अध्यक्ष विकास अग्रवाल, भाजपा नेता सुधीर खटीक, शिवम चौधरी,प्रतीक शर्मा,मनोज मोघा,सुनील लोधी,मनीष बंसल,नितिन तायल,शिवम तायल, अक्षित गुप्ता,रागनी जैन, आंनद जी,सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे
वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)भारत तिब्बत सहयोग मंच के द्वारा कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के लिए श्रवण संकल्प फ्री कोरोना बूस्टर वैक्सीन कैंप का आयोजन किया गया । हम सभी के प्रेरणा स्त्रोत हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी सरकार के द्वारा पहले फ्री वैक्सीन और अब फ्री बूस्टर डोज दी उसके लिए देश कि जनता और मुजफ्फरनगर वासियों ने माननीय प्रधानमन्त्री जी का आभार धन्यवाद प्रेषित किया। कैम का शुभारम्भ आज के मुख्यातिथि आदरणीय जिला अध्यक्ष भाजपा श्री विजय शुक्ला, विजय वर्मा जिलाध्यक्ष भारत तिब्बत सहयोग मंच, विष्णु स्वरूप महामंत्री, चुन्नीलाल सुनेजा, मनोज पांचाल उपाध्यक्ष, कपिल पाल उपाध्यक्ष, शोभित, दिनेश पुंडीर उपाध्यक्ष, प्रवीण वर्मा जिलाध्यक्ष युवा विभाग, ऋषभ पाल जिला मंत्री, सुंदर राजदेव, दिनेश गिरधारीआदि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।कार्यक्रम के आयोजक विजय वर्मा ने बताया की इस कैंप में लगभग ५०० लोगों ने फ्री बूस्टर डोज लगवा कर इसका फायदा लिया वहां उपस्थित सभी लोगों ने फ्री बूस्टर कोरोना कैम की भूरी भूरी प्रशंसा की और निवेदन किया कि भारत तिब्बत सहयोग मंच इस तरह के कैंपो का आयोजन लगातार कराता रहे जिससे कि पूरे भारतवर्ष को कोरोना मुक्त कराया जा सके।
गुड-चना और कढ़ाई का किया वितरण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद समृद्धि द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत गुड-चना एवम कढ़ाई वितरण राज एकेडेमी, शाहपुर मे किया गया। जिसमें २०० बच्चों को गुड-चना वितरण किया । बच्चो मे आयरन की कमी को देखते खाना बनाने के लिए लोहे की कढ़ाई भी वितरित की ताकि आयरन की प्राप्ति हो सके।सेवा पखवाड़ा के प्रेरणा स्त्रोत प्रांतीय उपाध्यक्ष सेवा नवीन सिंघल रहे।कार्यक्रम चैयरमैन आशुतोष स्वरूप रहे। सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा। वहीं इसके अलावा भारत विकास परिषद समृद्धि द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम 18़ बूस्टर डोज के रूप मे किया गया। सेवा पखवाड़ा के प्रेरणा स्त्रोत प्रांतीय उपाध्यक्ष सेवा नवीन सिंघल रहे।कार्यक्रम चौयरमैन कौशल कृष्ण अग्रवाल रहे। करीब 400 लोगो को बूस्टर डोज लगवाई गई। सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा।इस दौरान अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, सचिव पंकज बंसल, कोषाध्यक्ष विवेक मित्तल, महिला संयोजिका अंजू मित्तल मौजूद रही।
नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद समृद्धि द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत आई कैम्प शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज , शाहपुर मे किया गया। सेवा पखवाड़ा के प्रेरणा स्त्रोत प्रांतीय उपाध्यक्ष सेवा श्री नवीन सिंघल जी रहे।कार्यक्रम संयोजक चक्रेश जैन रहे। हमारे बीच वरदान हॉस्पिटल के मंत्री शिवचरण गर्ग रहे । मुख्य चिकित्सक डॉ स्वाति अग्रवाल ने ४०० बच्चों की नेत्र जांच करी और २४ बच्चो को इलाज के लिए आगे भेजा। सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा। इस दौरान अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, सचिव पंकज बंसल, कोषाध्यक्ष विवेक मित्तल, महिला संयोजिका अंजू मित्तल मौजूद रही।
भगवान का स्मरण हर परिस्थिति में जरूरीः संजीव शंकर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अंकित विहार स्थित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह के अंतर्गत खाटू श्याम श्री महाकाल अखाड़े के महामंडलेश्वर संजीव शंकर जी महाराज मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। महाराज श्री ने कहा कि परिस्थिति कैसी भी हो हमें मंदिर जाना नहीं छोड़ना चाहिए यह हमारे आने वाली पीढ़ी के लिए भी प्रेरणादायक है,पंडित अखिलेश मिश्रा ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का स्वरूप अनुकरणीय है किस प्रकार से विपरीत परिस्थितियों में रहकर भी सबको संतुष्ट करना कृष्ण के ही हाथ में है आदि काल से नहीं आज भी लोग अपनी समस्याएं लेकर कृष्ण के सम्मुख जाते हैं और निराकरण प्राप्त करते हैं आज भी कृष्ण को छोटे से लड्डू गोपाल के रूप में माताएं बहने स्थापित करती है और अपने जीवन के कल्याण का साधन करती है कथा में आज मुख्य रूप से रुकमणी विवाह प्रसंग रहा, जिस पर महिलाओं, भक्तों ने जमकर भजन एवं नृत्य किया, इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य भगवान शर्मा, पं०रामानुज दुबे,समय सिंह, कृष्ण पाल सिंह राठी, सीमा राठी, अनिल शर्मा, अशोक कुमार, रेखा सैनी, निधि शर्मा, विकास मलिक, डॉ प्रमोद शर्मा, माधव परिवार, देवेंद्र कुमार, सुमित धीमान, सारिक, मिथलेश, कविता,गुंजन कोमल, ऊषा, कुसुम सैनी, सविता आदि उपस्थित रहे।
स्व.बाबू नारायण सिंह की पुण्यतिथि 19 को
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) 19 जुलाई 2022 को उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबू नारायण सिंह की 35 वीं पुण्यतिथि पर गांव नसीरपुर स्थित प्रेरणा स्थल फार्म हाउस पर श्रृ(ांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सादगी के प्रतीक स्वर्गीय बाबू नारायण सिंह की 35 वीं पुण्यतिथि पर गांव नसीरपुर में श्रृ(ांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक वर्ष की भांति मीरापुर विधायक चंदन सिंह चौहान और उनके परिजन व शुभचिंतक प्रातः 8ः00 बजे समाधी स्थल पर पहुंचकर हवन का आयोजन करेंगे। जिसके पश्चात स्वर्गीय बाबू नारायण सिंह के अनुयाई,विभिन्न राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनो से जुडे पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग स्वर्गीय बाबू नारायण सिंह की समाधि प्रेरणा स्थल फार्म, नसीरपुर में श्रृ(ांजलि अर्पित करेंगे।
नीट की कडी व्यवस्था के बीच हुई परीक्षा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की देखरेख मे जनपद मे पहली बार आज रविवार के दिन नीट की परीक्षा का आयोजन हुआ। नीट की परीक्षा को लेकर पूर्व मे ही परीक्षा सम्बन्धी विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई थी। जिले के पांच विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया। जिसमें करीब 800 परीक्षार्थी सम्मलित रहे। इस बार नीट की परीक्षा देने के लिए विद्यार्थियों को अन्य जनपदों मे नही जाना पडा। नीट की परीक्षा के लिए पटेल नगर स्थित एसडी पब्लिक स्कूल,सरकूलर रोड स्थित केन्द्रीय विद्यालय, एमजी वर्ल्ड स्कूल, कूकडा ब्लॉक स्थित ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल, भोपा रोड स्थित जेवियर स्कूल रहकडा शामिल रहे। उक्त सभी सेंटर पर दो से पांच बजे के बीच परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा के लिए दोपहर डेढ बजे तक एंट्री का समय निर्धारित रहा। इस सम्बन्ध मे जिले के नोडल अधिकारी नगर मजिस्टै्रट अनूप कुमार ने बताया कि सभी पांचो सैटरो पर अच्छी संख्या मे पुलिसबल लगाया गया। उन्होने बताया राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की देखरेख मे यह परीक्षा हो रही है। उधर अपने ही जिले में सैंटर लग जाने से परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं में उत्साह है। सरकुलर रोड के एक छात्र का कहना है कि यह खुशी की बात है कि इस बार छात्रों को परीक्षा देने के लिए अन्य जनपदों मे नही जाना पडा।
अमृत महोत्सव हुआ आयोजित
चरथावल। (Muzaffarnagar News)क्षेत्र के गांव बिरालसी में अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें यशवीर जी महाराज द्वारा हवन पूजन किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बिरालसी मे ग्राम प्रधान लोकेश पुंडीर द्वारा अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे यशवीर जी महाराज द्वारा हवन पूजन किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान सहित गांव व क्षेत्र के सैकडो ग्रामीण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

