Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: स्थापना दिवस पर दरिद्र नारायण सेवा कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) भारत विकास परिषद के ६०वे स्थापना दिवस के उपलक्ष में संस्कारित एवं सेवा कार्य पखवाड़ा के अंतर्गत प्रथम कार्यक्रम में सम्राट शाखा द्वारा दरिद्र नारायण सेवा कार्यक्रम संकीर्तन भवन में १७ जुलाई २०२२ दिन रविवार को १२ः०० बजे दोपहर को आयोजित किया गया

जिसमें गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को भोजन कराया गया । यह धार्मिक एवं सामाजिक सेवा की दृष्टि से बहुत ही उत्कृष्ट कार्य है। कार्यक्रम संयोजक श्री संजीव अग्रवाल जी एवं श्री जग रोशन गोयल जी रहे।

सभी सदस्यों ने १२ः०० बजे दोपहर भगवान जी को भोग लगाने के उपरांत गरीब व असहाय व्यक्तियों को अपने हाथ से भोजन करा कर धर्म लाभ प्राप्त किया। उपरोक्त सामाजिक सेवा का कार्यक्रम आशुतोष स्वरूप बंसल के द्वारा प्रायोजित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ नितिन जैन, बी.के.सूर्यवंशी, प्रेम प्रकाश एडवोकेट, संजीव अग्रवाल, संजीव संगल, राजेश गोयल जी का पूर्ण सहयोग रहा। प्रान्तीय स्थापना दिवस के अवसर पर शाखा अध्यक्ष रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट, सचिव कीमती लाल जैन, सुनील गर्ग, अजय अग्रवाल एडवोकेट व इ० पी.के.गुप्ता के नेतृत्व में मेरठ में सभी कार्यक्रमो में भाग लिया गया

शाखा की महिला संयोजिका श्रीमती सुमन अग्रवाल, मोनिका शर्मा व प्रीति कंसल की बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति से पूरे सदन को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 9 =