उत्तर प्रदेश

Noida News: अंतरराज्यीय गिरोह के पांच बदमाश हिरासत में, चोरी किये गये लाखों रुपये मूल्य के आभूषण, नकदी, ताला तोड़ने के उपकरण बरामद

Noida News:  पुलिस ने सोमवार दोपहर को चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के पांच बदमाशों को हिरासत में ले लिया. बदमाश इससे पहले गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित कई प्रदेशों में चोरी की दर्जनों वारदात को अंजाम दे चुके हैं. पुलिस को इनकी लंबे समय से तलाश थी. थाना सेक्टर-39 की पुलिस ने इनके पास से पूर्व में चोरी किये गये लाखों रुपये मूल्य के आभूषण, नकदी, ताला तोड़ने के उपकरण बरामद किये हैं.

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि नोएडा क्षेत्र के विभिन्न घरों में पिछले कुछ दिनों से चोरी की वारदातें हो रही थीं. उन्होंने कहा कि इन घटनाओं को रोकने के लिए थाना सेक्टर 39 पुलिस के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई.

सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर को सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की और सुरेंद्र, विक्रांत सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया है. उन्होंने बताया कि इनके पास से नोएडा के सेक्टर 108 स्थित एक घर से चोरी किए गए लाखों रुपये कीमत के जेवरात, 32 हजार रुपये नकद और अन्य सामान बरामद किए गए हैं.

गैंग का खुलासा करते हुए अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोरों से गहन पूछताछ जारी है. इसमें चोरों ने कई अहम जानकारियां दी हैं. इसके आधार पर पुलिस टीम कार्रवाई में जुट गई है. उन्होंने बताया कि इनके पास से चोरी के कुछ और सामान बरामद किये जाने की संभावना है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 1 =