वैश्विक

Shivpal Singh Yadav को भी व्हिप की कॉपी भेजी-पार्टी के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को वोट करें

राष्ट्रपति चुनाव में हो रही वोटिंग से पहले समाजवादी पार्टी ने पार्टी विधायकों के लिए व्हिप जारी की है। विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतकर मनोज पांडे ने ये व्हिप जारी की है। उनका कहना है कि सभी विधायकों को कहा गया है कि वे पार्टी के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को वोट करें। पार्टी ने Shivpal Singh Yadav  को भी व्हिप की कॉपी भेजी है। इसमें कहा गया है कि जो इसका पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ पार्टी सख्त कार्रवाई करेगी।

Shivpal Singh Yadav  ने पहले ही एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को वोट देने ऐलान कर दिया था। उन्होंने अखिलेश यादव को एक पत्र भी लिखा था, जिसमें उन्होंने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को आईएसआई का एजेंट बताने वाले विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को वोट नहीं देने की अपील की है। उनका कहना है कि नेताजी का अपमान बर्दाश्त नहीं है।

Shivpal Singh Yadav  असेंबली चुनाव के बाद से ही बागी तेवर दिखा रहे थे। वो लगातार सपा की आधिकारिक बैठकों से किनारा कर रहे थे। सीएम योगी से उनकी नजदीकी भी बढ़ रही हैं। वो कई बार सार्वजनिक मंचों से योगी की तारीफ के साथ अखिलेश यादव की आलोचना भी करते दिखे। कुछ समय की चुप्पी के बाद अखिलेश ने भी उन पर पलटवार किया था। सपा चीफ का कहना था कि जिसे जहां जाने का मन करे वो जाने के लिए स्वतंत्र है।

राष्ट्रपति चुनाव में यूपी में कुल 1 लाख 61 हजार 524 वोट हैं। बीजेपी के पास 1 लाख 20 हजार 484, सपा के पास 30 हजार 144, बसपा के पास 7909, कांग्रेस के पास 1116, सुभासपा के पास 1248, जनसत्ता दल के पास 416 और Shivpal Singh Yadav के पास कुल मिलाकर 208 वोट हैं। यानि शिवपाल सिंह के पास यूपी में सबसे कम और बीजेपी के पास सबसे ज्यादा वोट हैं।

 यूपी में सियासी पारा चढ़ गया है। राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग से पहले बीजेपी ने समाजवादी पार्टी विधायकों को लेकर एक बड़ा दावा किया है। पार्टी का दावा है कि सपा खेमे के कई विधायक उनके संपर्क में हैं। सूत्रों की मानें तो देर रात तक बीजेपी के बड़े नेताओं से मिले कई विपक्षी दलों के विधायक आए हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − fifteen =