समाचार (Muzaffarnagar News)
कांवड डयूटी में लापरवाही मिलने पर स्पष्टीकरण तलब
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने कांवड डयूटी में लापरवाही बरतने पर १२ अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि श्री मोनू कुमार, अवर अभियंता, मु०नगर खण्ड गंगानहर, श्री संजीव कुमार, अवर अभियंता, मु०नगर खण्ड गंगानहर, उधम सिंह,अवर अभियंता, मु०नगर खण्ड गंगानहर, कैलाश चन्द, सहायक अभियंता, मु०नगर खण्ड गंगानहर, पंकज कुमार अग्रवाल, खण्ड शिक्षा अधिकारी, खतौली, राजीव कुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी, बुढीनाकलां, शंशाक मलिक, ग्राम पचायत अधिकारी, भैंसी, विकास खण्ड खतौली, अनिल कुमार वर्मा, अवर अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, दिग्विजय सिंह, अपर सांख्यियीक अधिकारी, विकास भवन, प्रमोद कुमार, ग्राम विकास अधिकारी, विकास खण्ड सदर, अभिषेक सिंह, अवर अभियंता, ड्रेनेज खण्ड मुजफ्फरनगर एवं रवि पंवार, सहायक आयुक्त सचलदल, द्वितीय ईकाई मुजफ्फरनगर से स्पष्टीकरण लिया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि मा० मुख्यमंत्री जी एवं शासनध्प्रशासन द्वारा कांवड यात्रा को सकुशन समपन्न कराने के लिए कडे निर्देश दिये गये है और कांवड यात्रा डयूटी में शिथिलता एवं लापरवाही को गम्भीरता से लिये जाने के निर्देश दिये जा रहे है। उक्त सभी अधिकारियों द्वारा कांवड यात्रा जैसे आयोजन में अपनी डयूटी/कार्य के प्रति लापरवाही एवं उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना की गई है। उन्होने कडे निर्देश दिये कि तत्काल अपना स्पष्टीकरण उपलब्ध कराना सुनिश्चत करे। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड यात्रा डयूटी में लापरवाही किसी भी स्तर पर क्ष्मय नही है। लापरवाही मिलने पर सम्बन्धित अधिकारीध्कर्मचारी के विरूद्व कडी कार्यवाही करते हुए शासन स्तर को भी इस सम्बन्ध में अवगत कराया जायेगा। उन्होने निर्देश दिये कि कांवड डयूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारी अपने अपने डयूटी पांइट पर मुस्तैद रहे।
एडीएम प्रशासन ने निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह के द्वारा कांवड यात्रा के दृष्टिगत खतौली कांवड मार्ग का निरीक्षण किया गया। जिसमें एडीएम प्रशासन द्वारा जोनल एवं सैक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित करते हुए कहा कि कांवड मार्ग में जनपद में पधारे कांवडियों को मूलभूत आवश्यकताओं की कमी ना रहे। कांवड मार्ग पर किसी भी तरह की अव्यवस्था न फैलने पाए। किसी भी प्रकार की सहायता के तत्काल रूप से कलेक्ट्रेट कांवड़ कंट्रोल रूम से सम्पर्क कीजिये , आपको हर संभव मदद कराई जाएगी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा खतौली में कार्यरत स्काउटदृगाइड की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनपद में स्काउट गाइड द्वारा समय समय पर जिला प्रशासन के साथ कार्यो में मदद करते आ रहे है जो कि प्रशंसनीय है। उक्त निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी खतौली श्री जीत सिंह राय, सी०ओ० श्री राकेश कुमार एवं अन्य समाजसेवी भी उपस्थित रहे।
इनामी मुठभेड में गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर पुलिस ने फाईनेंसर के हत्यारोपित २५ हजार के ईनामी बदमाश गौरव नेपाली को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया। दबोचा गया बदमाश ६ जुलाई को मोरना में की गई फाईनेंसर की हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर २५ हजार रुपये का ईनाम रखा था।
एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि ६ जुलाई को छछरोली निवासी फाईनेंसर प्रवीण की मोरना में गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने ९ जुलाई को राजफाश करते हुए बताया था कि हत्याकांड प्रवीण की पत्नी ने अवैध संबंधों के चलते अंजाम दिलाया है। इस मामले में दीपक उर्फ हनुमान पुत्र सोमपाल निवासी पट्टी मोहलू बाबली थाना बड़ात बागपत, शुभम पण्डित उर्फ विष्णु पुत्र रामधन निवासी टीकरी धीमान पट्टी थाना दोघट, बागपत, अंकित उर्फ सन्नी पुत्र प्रदीप, शेंकी उर्फ अमृत राठी पुत्र महीपाल, स्वीटी पत्नी प्रवीण कुमार निवासीगण ग्राम छछरौली थाना भोपा, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जबकि मुख्य हत्यारोपित गौरव नेपाली पुत्र वीरेन्द्र निवासी शेरी थाना पंचेश्वर जनपद बेतड़ी, नेपाल हाल निवासी मोरना फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर २५ हजार का ईनाम रखा था।
पुलिस के अनुसार मृतक फाईनेंसर प्रवीण की पत्नी स्वीटी के गौरव नेपाली से अवैध सम्बन्ध थे। जिसका विरोध प्रवीण करता था। पत्नी से परेशान होकर प्रवीण अपनी ०४ बीघा जमीन बेचकर ग्राम मोरना में किराये पर रहने लगा तथा शेष जमीन को भी वह बेचना या ट्रस्ट को देना चाहता था। जिसका स्वीटी द्वारा विरोध किया जाता था। जमीन और घर को बेचने से रोकने के लिए स्वीटी ने अपने प्रेमी गौरव नेपाली के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। पुलिस के अनुसार गौरव नेपाली ने प्रवीण की हत्या के लिए राजीव फौजी से संपर्क किया था। राजीव फौजी ने दो शूटर दीपक व शुभम पंडित को प्रवीण की हत्या के लिए कहा। गांव छछरोली के ही रहने वाले अंकित व शेंकी ने प्रवीण की रेकी व मुखबिरी की तथा शूटर दीपक व शुभम को गांव के रास्तों के बारे में जानकारी दी थी। प्रवीण की पत्नी स्वीटी ने शूटर दीपक, शुभम व राजीव फौजी को ०१-०१ लाख रुपये हत्या के बाद देने का वादा किया था। गौरव नेपाली ने ही हत्या में प्रयुक्त हथियार शूटर्स को दिये थे। जिसके बाद ६ जुलाई की रात को अंकित व शैंकी की सूचना पर दीपक व शुभम मोटरसाइकिल पर मोरना आये जिसे गौरव नैपाली चला रहा था, तथा प्रवीण की हत्या को अंजाम दिया।
एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव तथा भोपा थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र रावत ने बताया कि हत्याकांड के बाद से मुख्य हत्यारोपित गौरव नेपाली फरार चल रहा था। उस पर पुलिस ने २५ हजार का ईनाम भी रखा था। मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश बड़ी अपराधिक वारदात को अंजाम देने के इरादे से जंगल बिहारगढ चौकी क्षेत्र शुक्रताल में घूम रहा है। जिसके बाद बताए स्थान के आसपास थाना भोपा पुलिस ने जाल बिछाते हुए तलाशी अभियान शुरू किया। बताया कि देर रात चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक पर आता नजर आया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने बाइक रोककर पुलिस पर फायरिंग की। बताया कि जवाबी पुलिस फायरिंग में बदमाश को पैर में गोली लगी। जिसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। बदमाश ने अपना नाम गौरव नेपाली बताया। उससे एक तमंचा तथा बाइक बरामद की गई।
टॉप-10 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में शातिर वांछित/वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतू वरिष्ठ पलिस अधीक्षक, श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत व पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी जानसठ के कुशल पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक जानसठ के नेतृत्व में थाना जानसठ पुलिस द्वारा थाना जानसठ के टॉप-१० अभि० को मौ० बैरियान कस्बा जानसठ से ०१ तमंचा व ०४ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर सहित गिरफ्तार किया।
भक्त कांवड़ियों की सेवा को रूड़की रोड पर लगा शिविर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिले में भारतीय किसान यूनियन मुजफ्फरनगर द्वारा रामपुरी गेट पर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले शिव भक्तों के सेवा के लिए सेवा शिविर लगाया गया। जहां कावड़िए भाइयों की बैठने की व्यवस्था व दवाइयां, गर्म पानी की उचित व्यवस्था भी की गई शिविर में चौधरी राकेश टिकैत के पुत्र चौधरी चरण सिंह टिकैत ने साथियों सहित पहुंच कर भगवान शिव की कृपा से सेवा कार्य का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर राजू पिनना, नितिन राठी युवा मंडल उपाध्यक्ष, प्रमोद पाल ,चौधरी शक्ति सिंह ,अमित त्यागी पावटी, रवि पाल, चंदेल ,धीरेंद्र चौधरी, विशु शर्मा, रक्षित त्यागी, मनीष चौधरी ,आदि लोग उपस्थित रहे।।
भोलो की सेवा कर सम्मान पत्र भेट किये
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय विश्व कल्याण उत्थान समिति द्वारा रुड़की रॉड स्थित शिवर में भोलो की सेवा कर सम्मान पत्र भेट कर जनपद के सम्मान से कावड़ियों को सम्मानित किया।
नगर कोतवाली क्षेत्र रुड़की रॉड पर नरेश गुप्ता (बंटी) के साथ समिति ने हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे भोलो की सेवा की । जहाँ भोलो के लिए उचित ठहरने,स्न्नान करने भोजन प्रसाद की व्यवस्था तथा भोलो के स्वास्थ हेतु चिकित्सा व्यवस्था का बहतरीन प्रबन्ध रखा गया। वही बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने विश्राम कर जनपद की धरती को पावन किया। सेवा में बंटी भाई के साथ भारतीय विश्व कल्याण उत्तथान समिति प्रबन्धक संजय धीमान के साथ समिति के उच्च पदाधिकारियो ने भोलो के चरणों पर पड़े चलो व जख्मो पर दवाई पट्टी कर भोलो की पीड़ा को बांटने का काम किया। कावड़ शिविर की सुंदरता को चार चांद लगाते हुए विशाल लाइट कावड़ लेकर आ रहे भोले सुंदर आकर्षक झांकी में भगवान शिव ,माता पार्वती ,नाग ,नागिन व सपेरे की झांकी का बहतरीन किरदार बनाये रहे। कावड़ शिवर में अपनी बहतरीन अदाकारी फिल्मी अंदाज में भगवान आशुतोष के भजनों पर नृत्य कर नगर को भक्तिमय कर हजारो की संख्या में उपस्थित श्रदालुओ को भाव विभोर कर तालिया बटोरी। समिति के प्रबंधक संजय धीमान व नरेश गुप्ता (बंटी) परिवार ने भोलो को सम्मान पत्र देकर शिवर की व्यवस्थाओ में आराम व भोजन के लिए आमंत्रित किया व खूब सेवा की। सुंदर सेवा में बंटी भाई, अशुतोष धीमान,संदीप धीमान,वीरेंद्र धीमान,मोहित धीमान,ब्रजपाल धीमान, नरेश गुप्ता,पंकज मित्तल,भानु बंसल, लाला महेंद्र सिंह,तुषार बंसल,मुकेश कुमार,अनिल धीमान,आशीष धीमान,अनोज धीमान,मंजू धीमान,रजत बंसल,गौरव धीमान,प्रदीप धीमान व आर्य बंसल आदि का बड़ा सहयोग रहा।
हवन पूजन के साथ कांवड सेवा शिविर का शुभारंभ हुआ
मीरापुरं। (Muzaffarnagar News)कुतुबपुर गंगनहर पुल पर शिवभक्तों की सेवा के लिए कावड़ सेवा शिविर का हवन के साथ शुभारंभ हो गया। मुख्य अतिथि एमएलसी वन्दना वर्मा व मुख्य यजमान समाजसेवी वीरेन्द्र निर्वाल उर्फ गुडडू चौधरी ने भगवान शिव की आरती कर कावड़ शिविर का शुभारंभ किया।इस दौरान सैकड़ो लोगों ने हवन में आहुति देकर धर्म लाभ कमाया
कुतुबपुर गंगनहर पुल पर प्रत्येक वर्ष शिवभक्तों की सेवा के लिए लगने वाले कावड़ सेवा शिविर का बुधवार को हवन व पूजन के साथ विधिवत शुभारंभ हो गया।पांचवे विशाल कावड़ सेवा शिविर में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य वन्दना वर्मा व समाजसेवी वीरेन्द्र निर्वाल ने हवन व पूजन कराया।पुरोहित पंडित वासुदेव शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अग्नि प्रज्वलित कर व पूजा कराकर हवन शुरू कराया।हवन में सैकड़ों लोगों ने शिवभक्तों की सकुशल यात्रा सम्पन्न करने की कामना के लिए सामूहिक आहुति दी।इसके बाद मुख्य अतिथि एमएलसी वन्दना वर्मा व समाजसेवी वीरेन्द्र निर्वाल ने भगवान श्री गणेश,भगवान शिव व हनुमान जी की विशेष आरती कर अखंड ज्योत जलाकर शिविर का शुभारंभ किया।इस दौरान हलवे के विशेष प्रसाद का वितरण किया गया।एमएलसी वन्दना वर्मा ने बताया कि कुतुबपुर गांव के ग्रामीणों द्वारा प्रत्येक वर्ष शिवभक्तों की सेवा के लिए कावड़ शिविर लगाया जाता है जिसमे गांव के लोगों के अलावा आसपास के लोग भी शिवभक्तों की सेवा करते है।उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के चलते दो वर्ष बाद शिविर का आयोजन बड़े उत्साह के साथ ग्रामीणों द्वारा किया गया है।वही शिविर का शुभारंभ होते ही जंगल मे मंगल की स्थिति बन गई तथा भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान मुख्यरूप से नवीन चौधरी,ब्रजपाल सिंह,सतेन्द्र मास्टर जी,रावेन्द्र चौधरी,विवेक चौधरी व राहुल चौधरी सनी कुमार, गौरव चौधरी,राजपाल भगत जी,विवेक चौधरी,राहुल चौधरी,अनुराज पंवार,नितिन चौधरी,सुशील चौधरी,जितेन्द्र,महिपाल सिंह,अरविन्द चौधरी,पूर्व चेयरमैन जहीर कुरैशी, अशोक प्रधान,अजय प्रधान,आदि मौजूद रहे।
शिवमय के गूंज रहे जयघोष
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में स्थित नेशनल हाईवे ५८ इस वक्त शिव में होता हुआ नजर आ रहा है, आलम यह है कि पूरे नेशनल हाईवे ५८ पर शिवभक्त कांवड़ियों का रेला दूर तक दिखाई दे रहा है ।
हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्त कांवड़िये इस बार कुछ कम फोम में नजर नहीं आ रहे हैं इन दिनों शिवभक्त कावड़िए देशभक्ति से ओतप्रोत कांवड़ के साथ ही मनोकामना पूर्ण होने के पश्चात मन्नत मांगी हुई कावड़ को भी लेकर आ रहे हैं। बात अगर जिला पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की करें तो यहां जिला पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी शहर क्षेत्रों सहित नेशनल हाईवे ५८ पर भी पूरी तरह शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षा एवं सेवा भाव में जुटे हुए हैं। शिव भक्त कावड़िए जहां एक तरफ अपनी मन्नतें पूरी होने के बाद भारी भरकम जल एवं कावड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। ऐसी ही एक मनोहारी कावड़ से आपको हम रूबरू कराते हैं जिसमें दिल्ली स्थित इंडिया गेट रूपी एक कावड़ (इंडिया गेट बना हुआ) लेकर एक शिव भक्त कावड़िया मुजफ्फरनगर के नेशनल हाईवे ५८ से गुजर रहा है।नेशनल हाईवे ५८ पर ही शिवभक्त कावड़ियों की सेवार्थ स्थानीय ए टू जेड ऑटोव्हील्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरफ से भी शिवभक्त कावड़ियों की सेवार्थ में कोल्ड ड्रिंक्स, फल ,बिस्किट ठंडे पानी आदि का वितरण किया गया।
यहां सेल्स मैनेजर रामबीर त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि २ साल के कोरोना काल के बाद अब फिर से कावड़ यात्रा देखने को मिल रही है जिसमें हम लोग भी शिव भक्त कावड़ियों की सेवा में जी-जान से जुटे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग किस कारण से कावड़ नहीं ला पाते या किसी कारण से वह यह यात्रा नहीं कर सकते तो हम उन लोगों को भी कहना चाहेंगे कि वह भी यहां शिवभक्त कांवरियों की सेवा कर इसी तरह धर्म लाभ उठा सकते।।
बम-बम भोले के जयघोष के साथ शिविरों में डीजे पर नाच रहे कांवडिये
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कांवड़ियों के आगमन से मुजफ्फरनगर पूरी तरह से शिवमय हो चुका है। सेवा शिविरों में डीजे की थाप पर झूमते कांवड़िया और भजनों में महादेव की स्तुति ने मुजफ्फरनगर को धर्म नगरी में तब्दील कर दिया। बड़ा हो या छोटा, अधिकारी या कर्मचारी सभी शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा में जुटे हैं। भोले के भक्तों के उमड़ते सैलाब में लोग धर्म जाति का भेद भुलाकर सेवा में जुटे हैं।
शिविरों में भोजन से लेकर भोलों के मनोरंजन का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। भोलों के पांव के छालों का उपचार और दर्द का निदान करने में लोग पुण्य मान रहे हैं। सेवा शिविरों में कांवड़ियों के खाने से लेकर नहाने तक का पूरा इंतजाम है।
एक सुनो मेरे भोले नाथ जी, एक सुनो मेरे दीना नाथ जी-नगर के शिव चौक से थोड़ा आगे चलकर मीनाक्षी चौक पर बर्फ खाने में लगा सेवा शिविर मेहमान नवाजी की अलग ही गाथा लिख रहा है। शिविर में भोले के भक्तों की दिल से सेवा की जा रही है। खाने में लजीज व्यंजन हैं तो मनोरंजन भी।
सैंकड़ो किमी पैदल चलकर थकने वाले भोलों के लिए यहां डीजे का पूरा इंतजाम है। ऐसे में भोले महादेव का नाम लेना नहीं भूल रहे। डीजे पर कैलाश खेर का गाया एक सुनो मेरे भोले नाथ जी, एक सुनो मेरे दीना नाथ जी सबकी पहली पसंद बना हुआ है।
रास्ते से लेकर शिविरों में भोले की सेवा का पूरा इंतजाम-कांवड़ व्यवस्था तथा सुरक्षा में जुटी पुलिस भी भोले के भक्तों की सेवा कर रही है। शाम के समय हाईवे की और बढे तो ड्यूटी दे रहे थाना सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक संतोष त्यागी कांवड़ियों के पैरों का दर्द दूर करते नजर आए।
पानीपत खटीमा राजमार्ग पर शामली और हरियाणा की और बढ रहे कांवडियों की सेवा के लिए थाना तितावी प्रभारी मुकेश सोलंकी तत्पर दिखे। वह अपनी टीम के साथ भोले के भक्तों की सुरक्षा को अलर्ट दिखे, लेकिन मौका लगते ही कांवड़ियों की सेवा भी करते नजर आए।
दिल्ली निवासी भोला अतुल पोरवाल अपना मोबाईल बागोवाली चौराहा स्थित एक शिविर में भूल आया। पुलिस को जानकारी दी और आधा घंटा में प्रभारी निरीक्षक थाना नई मंडी सुशील सैनी ने कांवड़िया का मोबाईल चार्जर सहित शिविर से मंगाकर सुपुर्द कर दिया।
संदिग्ध परिस्थिति में मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गांव हरनाकी में एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई। महिला के पुत्र ने एक व्यक्ति पर उसे जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।
महिला की मौत पर जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक थाना चरथावल गांव पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस आरोपों की जांच में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक थाना चरथावल यशपाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच उपरांत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सदस्यता अभियान का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सावन के पवित्र माह मे जामियानगर रोड निकट दीनमौहम्मद मस्जिद ग्राम सूजडू मुजफ्फरनगर मे पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर लगभग सौ सदस्यो ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर पार्टी से जुडे सदस्यों को सम्बोधित करते हुए डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आठ करोड लोगों को उनका हक दिलाने के लिए पश्चिमांचल निर्माण पार्टी का गठन किया गया है ।पार्टी का मुख्य उद्देश्य पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य गठन हेतु पश्चिमी उत्तर प्रदेश के २१जनपदों मे मुहिम चलाकर लोगों को अलग राज्य के लिए प्रेरित करना है।इसके लिए प्रत्येक जिले बैठक का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा पार्टी सदस्य बना प्रथम चरण मे जनपद कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। शिवरात्रि के बाद अभियान को तेज किया जाएगा ।हमारा नारा भाईचारा का पालन करते हुए सभी जाति व धर्म के लोगो को पार्टी का सदस्य बनाया जाएगा। पार्टी किसान, मजदूर,मध्यम वर्ग छोटे व्यापारियो व बेरोजगार युवाओं के उत्थान के लिए कार्य करेगी। अब तक जितनी भी सरकारें उत्तर प्रदेश मे बनी सभी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो के साथ छल किया है वर्तमान सरकार भी विकास की सभी योजनाएं पूर्वी उत्तर प्रदेश मे संचालित कर रही है ।पश्चिमी उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र मे भी पिछडा हुआ है।इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव इमरान राव,प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर सिराज ताजवर, सदस्य शाहबाज, श्रीमति हिना आदि ने भाग लिया।
पुलिस लाईन पहुंचकर किया वृक्षारोपण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के कुशल नेतृत्व में पुलिस लाइन में आर आई मोहम्मद नदीम की अगुवाई में आज एक संस्था लाइंस क्लब मुजफ्फरनगर ने पुलिस लाईन पहुंचकर वृक्षारोपण अभियान चलाकर लगभग ४० पौधों का वृक्षारोपण किया और इस अवसर पर आर आई मोहम्मद नदीम ने कहा कि अपने आस-पास पौधे लगाने व स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण हेतु हर स्तर पर बढ़ चढ़कर हमे अपना योगदान करना चाहिए।तो वही लॉयंस क्लब के पदाधिकारियों नील कमल पूरी व सुधीर गोयल ने कहा कि हमे वन महोत्सव कार्यक्रम को आगे बढ़ाते रहना चाहिए यह हमारे लिए केवल एक वृक्ष लगाने तक सीमित नहीं है बल्कि प्रकृति व पर्यावरण के प्रति हम सभी के दायित्व को बताने वाला एक अवसर भी है। वर्तमान परिवेश में कोविड-१९ में जिस प्रकार पिछले वर्ष देश में ऑक्सीजन के कमी के चलते बहुत सारे लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी।यदि अब हम वृक्षारोपण करते हैं और उन्हें बचा लेते हैं तो वह वृक्ष हमें २४ घंटे ऑक्सीजन प्रदान करते हैं प्रकृति में ऑक्सीजन का संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। पर्यावरण की रक्षा के लिए व अपने आस पास के वातावरण को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त रखने हेतु वृक्षारोपण किया जाना आवश्यक है और हमे पर्यावरण को स्वच्छ व समृद्ध रखने का संकल्प लेकर नियमित रुप से वृक्षारोपण करना चाहिए ।
योग कक्षा में दिया योग का प्रशिक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र जीआईसी इंटर कॉलेज के मैदान मे दक्षता योग कक्षा का आयोजन संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य के निर्देशन में किया गया।
सर्वप्रथम केंद्र प्रमुख यज्ञ दत्त आर्य ने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना प्रारंभ कराई। तत्पश्चात जिला प्रधान श्री राज सिंह पुंडीर ने हाथों और पैरों की पवन मुक्त क्रियाएं कराई। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने कमर दर्द और मोटापा दूर करने के आसन कराएं। उन्होंने चंद्रभेदी ,भ्रामरी और उज्जाई प्राणायाम कराए। महान क्रिया हंसी डॉ जीत सिंह तोमर ने कराई।
इस अवसर पर योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि किसी भी कार्य को दक्षता पूर्वक करने से ही उस कार्य में सफलता मिलती है। इसी प्रकार योग साधना का पूरा लाभ लेने के लिए आसन और प्राणायाम को सही तकनीक से करने तथा आसन की पूर्ण स्थिति में पर्याप्त समय तक रुकने से ही पूर्ण लाभ प्राप्त होता है। इस अवसर पर उन्होंने चक्रासन, हलासन, नौकासन तथा मत्स्यासन का विशेष प्रदर्शन करके दिखाया। उन्होंने आसन की प्राथमिक स्थिति को ठीक करने पर बल दिया।
जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने बताया कि हमें आसन और प्राणायाम में पूर्ण दक्षता प्राप्त करने के लिए मनोयोग से साधना करनी चाहिए। योगाभ्यास नियमित लंबे समय तक करने पर ही शरीर स्वस्थ और सुडौल बनता है। इस अवसर पर जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर को प्रदेश में योगासन का अच्छा प्रदर्शन करने पर लखनऊ में शिक्षा निदेशक के द्वारा पुरस्कृत किए जाने पर सभी साधक और साधिकाओ ने हर्ष व्यक्त किया और हथेली बजाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर काफी संख्या में साधक और साधिकाओ ने भाग लिया। इस अवसर पर साधना केंद्र के संयोजक डॉ जीत सिंह तोमर ने सभी अधिकारियों का आभार प्रकट किया। श्री राजेंद्र सिंह राठी ,सेवानिवृत्त दरोगा रणवीर सिंह तोमर ,भगत जी, श्रीमती बबीता, ज्योति ,प्रीति आदि का विशेष सहयोग रहा।
मन्नत मांगने चार सौ साल पुराने मंदिर में आते हैं श्रद्धालु
खतौली। (Muzaffarnagar News)कस्बे की मुस्लिम आबादी के बीच झारखंड महादेव श्रद्धालुओं के बीच आस्था का केंद्र बना हुआ है। भगवान शिव के साथ मंदिर परिसर में बालाजी महाराज, नवग्रह और बगलामुखी मां की भी मूर्तियां स्थापित है। कांवड़ यात्रा के दौरान मंदिर में तीन दिन तक भंड़ारा लगाया जाता है। दूर-दराज से श्रद्धालु आते हैं।
मंदिर समिति के अध्यक्ष सुधीर गोयल ने बताया कि लगभग ४०० साल पहले मुगलकाल में मराठा सेना ने यहां आकर अपनी छावनी बनाई थी। तभी पंचमुखी महादेव मंदिर की स्थापना की गई थी। मंदिर परिसर १५ बीघे में है। महादेव की मूर्ति जिस जगह है, वहां पहले छोटा ही मंदिर था। १९८४ में मंदिर की एक कमेटी बनाई गई थी। उस समय लाला सुधीर गोयल को अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद मंदिर परिसर में बाला जी महाराज का मंदिर बनाया गया। इसके अलावा २०१५ में नवग्रह मंदिर, बगला मुखी मंदिर की स्थापना की गई। हर वर्ष कांवड़ियों की सेवा के लिए तीन दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है।
पूरी होती है मनोकामना
मान्यता है कि पंचमुखी महादेव मंदिर क्षेत्र में दूसरा नहीं है। पंडित अनुराग शुक्ला ने बताया कि ४० दिन तक विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए जो भी भक्त जलाभिषेक करता है, प्रभु उसकी मनोकामना पूरी करते हैं। दूर दराज से आकर लोग यहां अपनी मन्नत मांगते है। मन्नत पूरी होने पर भंडारे का आयोजन भी कराते हैं।
फांसी लगाकर की आत्महत्या
मंसूरपुर। (Muzaffarnagar News)अज्ञात कारणो के चलते एक व्यक्ति ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दुखद हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार थाना मंसूरपुर क्षेत्र के निकटवर्ती गांव मोलाहेडी के जंगल मे आज सुबह करीब 60 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड पर लटका देख आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो मे हडकम्प बच गया। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा जब मृतक के सम्बन्ध मे जानकारी हासिल की गई तो शव की शिनाख्त गांव मोलाहेडी निवासी मांगेराम के रूप मे हुई। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
सुशील मूंछ के मकान की बिजली काटी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रदेश सरकार पेशेवर अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। मंगलवार को भोपा और रतनपुरी पुलिस ने सुशील मूंछ की ५७.३६ लाख रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की। उसके गांव अंबरपुर मथेड़ी में मुनादी कराने के बाद मकान को सील कर दिया गया था। अब गांव मथेड़ी में विद्युत निगम ने भी सुशील मूंछ पर शिकंजा कसा है। विद्युत निगम की टीम ने मूंछ के मकान की बिजली काट दी है। खंभे से केबिल को काटकर सील लगा दी गई है।
रतनपुरी थाने का हिस्ट्रीशीटर है सुशील मूंछ -रतनपुरी थाना पुलिस सुशील मूंछ के विरुद्ध दर्ज मुकदमों की जांच-पड़ताल कर रही है। इसी थाने का सुशील मूंछ हिस्ट्रीशीटर है, जो आइएस-१९९ गैंग का लीडर है। भोपा पुलिस ने वर्ष २००३ में दर्ज गैंगस्टर के मामले में मंगलवार को सुशील मूंछ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की थी। उसके गांव अंबरपुर मथेड़ी में पैतृक मकान के साथ ५७.३६ लाख रुपये की संपत्ति को जब्त कर लिया गया और मकान पर कुर्की नोटिस लगाने के साथ सरकारी बोर्ड लगा दिया गया है।
देहरादून, हरिद्वार में दर्ज हैं संगीन मुकदमे -सुशील मूंछ के विरुद्ध उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार में भी हत्या, हत्या के प्रयास के अभियोग दर्ज हैं। रतनपुरी थाने पर उसके विरुद्ध १९ अभियोग पंजीकृत हैं। इन सभी में वह जमानत पर है। बुधवार को विद्युत निगम की टीम ने भी उसके मकान पर लगे विद्युत मीटर का कनेक्शन काट दिया।
एसडीएम खतौली के निर्देश पर हुई कार्रवाई -रतनपुरी इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को गांव में पुलिस को भेजकर सील की पुनरू जांच कराई गई। वहां छेड़छाड़ नहीं मिली। उधर, विद्युत निगम के एसडीओ देहात कालीचरण गौतम ने बताया कि एसडीएम खतौली के निर्देश पर सुशील मूंछ के मकान का विद्युत कनेक्शन काटा गया है। केबिल को खंभे से अलग कर मीटर को सील कर दिया गया है।

