Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के  सदस्यता अभियान का शुभारम्भ

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) सावन के पवित्र माह मे जामियानगर रोड निकट दीनमौहम्मद मस्जिद ग्राम सूजडू मुजफ्फरनगर मे पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर लगभग सौ सदस्यो ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर पार्टी से जुडे सदस्यों को सम्बोधित करते हुए डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आठ करोड लोगों को उनका हक दिलाने के लिए पश्चिमांचल निर्माण पार्टी का गठन किया गया है ।

पार्टी का मुख्य उद्देश्य पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य गठन हेतु पश्चिमी उत्तर प्रदेश के २१जनपदों मे मुहिम चलाकर लोगों को अलग राज्य के लिए प्रेरित करना है।

इसके लिए प्रत्येक जिले बैठक का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा पार्टी सदस्य बना प्रथम चरण मे जनपद कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। शिवरात्रि के बाद अभियान को तेज किया जाएगा ।हमारा नारा भाईचारा का पालन करते हुए सभी जाति व धर्म के लोगो को पार्टी का सदस्य बनाया जाएगा। पार्टी किसान, मजदूर,मध्यम वर्ग छोटे व्यापारियो व बेरोजगार युवाओं के उत्थान के लिए कार्य करेगी।

अब तक जितनी भी सरकारें उत्तर प्रदेश मे बनी सभी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो के साथ छल किया है वर्तमान सरकार भी विकास की सभी योजनाएं पूर्वी उत्तर प्रदेश मे संचालित कर रही है ।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र मे भी पिछडा हुआ है।इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव इमरान राव,प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर सिराज ताजवर, सदस्य शाहबाज, श्रीमति हिना आदि ने भाग लिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + eleven =