उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar News: सुशील मूंछ के मकान की बिजली काटी,पेशेवर अपराधियों पर शिकंजा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) प्रदेश सरकार पेशेवर अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। मंगलवार को भोपा और रतनपुरी पुलिस ने सुशील मूंछ की ५७.३६ लाख रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की। उसके गांव अंबरपुर मथेड़ी में मुनादी कराने के बाद मकान को सील कर दिया गया था।

अब गांव मथेड़ी में विद्युत निगम ने भी सुशील मूंछ पर शिकंजा कसा है। विद्युत निगम की टीम ने मूंछ के मकान की बिजली काट दी है। खंभे से केबिल को काटकर सील लगा दी गई है।

रतनपुरी थाने का हिस्ट्रीशीटर है सुशील मूंछ -रतनपुरी थाना पुलिस सुशील मूंछ के विरुद्ध दर्ज मुकदमों की जांच-पड़ताल कर रही है। इसी थाने का सुशील मूंछ हिस्ट्रीशीटर है, जो आइएस-१९९ गैंग का लीडर है। भोपा पुलिस ने वर्ष २००३ में दर्ज गैंगस्टर के मामले में मंगलवार को सुशील मूंछ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की थी।

उसके गांव अंबरपुर मथेड़ी में पैतृक मकान के साथ ५७.३६ लाख रुपये की संपत्ति को जब्त कर लिया गया और मकान पर कुर्की नोटिस लगाने के साथ सरकारी बोर्ड लगा दिया गया है।देहरादून, हरिद्वार में दर्ज हैं संगीन मुकदमे -सुशील मूंछ के विरुद्ध उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार में भी हत्या, हत्या के प्रयास के अभियोग दर्ज हैं।

रतनपुरी थाने पर उसके विरुद्ध १९ अभियोग पंजीकृत हैं। इन सभी में वह जमानत पर है। बुधवार को विद्युत निगम की टीम ने भी उसके मकान पर लगे विद्युत मीटर का कनेक्शन काट दिया।

एसडीएम खतौली के निर्देश पर हुई कार्रवाई

-रतनपुरी इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को गांव में पुलिस को भेजकर सील की पुनरू जांच कराई गई। वहां छेड़छाड़ नहीं मिली। उधर, विद्युत निगम के एसडीओ देहात कालीचरण गौतम ने बताया कि एसडीएम खतौली के निर्देश पर सुशील मूंछ के मकान का विद्युत कनेक्शन काटा गया है। केबिल को खंभे से अलग कर मीटर को सील कर दिया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21262 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − eighteen =