उत्तर प्रदेश

Hardoi News: जवाबी फायरिंग में गोली लगने से इंटर जोनल गैंग दो बदमाश  घायल

Hardoi News: 15 जुलाई को गौसगंज में सर्राफा कारोबारी के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. सर्राफा कारोबारी के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 4 बदमाशों को पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है.

श्त के दौरान पुलिस को कार सवार संदिग्धों के जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से दो बदमाश  घायल हो गए

मौके पर मौजूद कार सवार सभी चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से दो तमंचा कारतूस, एक कार और सर्राफा कारोबारी से लूटी गई ज्वैलरी भी बरामद की है.

पुलिस ने घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस के मुताबिक यह इंटर जोनल गैंग है जो आसपास के जनपदों में लूट की वारदातों को अंजाम देता था. बताया गया कि गिरोह में 6 अन्य सदस्य भी हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

हरदोई जिले में थाना कासिमपुर पुलिस और सर्विलांस टीम ने मुठभेड़ के दौरान कार सवार बदमाशों पवन कुमार गौतम निवासी आजमगढ़, सत्येंद्र कुमार निवासी हरपालपुर, विवेक उर्फ राहुल निवासी बाराबंकी व बंटी उर्फ राजू निवासी गंज मुरादाबाद (जनपद-उन्नाव) को गिरफ्तार कर लिया है. पवन और सत्येंद्र पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुए हैं.

पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात गश्त के दौरान कासिमपुर पुलिस को सूचना मिली कि कार सवार कुछ संदिग्ध बांगरमऊ की तरफ से आ रहे हैं. जिसके बाद संडीला बांगरमऊ मार्ग पर गौरी सैयद तालिब मोड़ के निकट पहुंच कर पुलिस और सर्विलांस टीम ने इनकी घेराबंदी की.

पुलिस के रोकने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश पवन और सत्येंद्र गोली लगने से घायल हो गए. पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है.

पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि बदमाशों का यह इंटर जोनल गैंग है जो हरदोई, उन्नाव, कानपुर, लखनऊ और सीतापुर में लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका है. इनके खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं. 15 जुलाई को थाना कासिमपुर के तेरवा गांव निवासी अनूप कस्बा गौसगंज से अपनी ज्वेलरी शॉप बंद कर शाम को स्कूटी से पत्नी के साथ घर जा रहे थे.

रास्ते में कार सवार बदमाशों ने ज्वेलरी से भरा बैग लूट लिया था और फरार हो गए थे. इस दौरान बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर उनकी पत्नी को घायल भी कर दिया था. पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई थी.

 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके पास से एक कार, दो तमंचा कारतूस और सर्राफा कारोबारी से लूटे गए सोने और चांदी की ज्वेलरी बरामद की गई. पूछताछ में बदमाशों के गिरोह में अन्य सदस्यों की जानकारी भी दी है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − ten =