अब तक 20917 मरीज ठीक हुए- स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय व गृह मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेंस में आज कोरोना वायरस को लेकर नई जानकारियां दीं। इस दौरान गृह मंत्रालय ने कहा कि आज ट्रेन से आवाजाही को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 1559 मरीज ठीक हुए हैं और रिकवरी रेट 31 फीसदी पहुंच चुका है।
This is a very irresponsible piece of news. #COVID19 does not see people's caste, creed or religion: Union Health Ministry Joint Secretary Lav Agrawal on reports of govt mulling community-wise mapping of COVID-19 spread pic.twitter.com/i8gmR4vi5U
— ANI (@ANI) May 11, 2020
एम्पावर्ड ग्रुप-9 के चेयरमैन अजय साहनी ने कहा कि आरोग्य सेतु ऐप से निजता का हनन नहीं होगा, अधिकतम 60 दिन तक डेटा रखा जाएगा। साथ ही कहा कि आईसीएमआर ने कोविड 19 जांच के लिए एलिसा टेस्ट विकसित किया है।
गृह मंत्रालय ने कहाआज ट्रेन से आवाजाही को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।12 मई से रेलवे विशेष रेलगाड़ियां चला रहा है। कंफर्म ई-टिकट होने पर ही यात्रा की इजाजत।राज्य सुनिश्चित करें कि श्रमिक सड़कों व रेल पटरियों पर न चलें। अभी तक 468 विशेष ट्रेन चलाई गईं। करीब 5 हजार लोगों ने यात्रा की।
Aarogya Setu app has been downloaded in 9.8 crore smartphones so far. It will be available on Jio feature smartphones from tomorrow. We've worked a lot on data privacy of Arogya Setu users & made sure that user data are not compromised: Ajay Sahni, Chairman of Empowered Group 9 pic.twitter.com/bcsrqj5sHW
— ANI (@ANI) May 11, 2020
वंदे भारत मिशन के तहत 10 मई तक करीब 4 हजार भारतीय नागरिक विदेशों से लाए गए। आईएनएस जलाश्व से 698 लोग वापस लौटे। आईएनएस मगर मालदीव में फंंसे 200 लोगों को लेकर माले से निकला। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा अब तक 20917 मरीज ठीक हुए हैं, 44029 सक्रिय मामले हैं।
Lockdown has made logistics of humanitarian relief operation extremely complex.A mixture of innovative means are being used to ensure delivery. Despite challenges, India has provided medical assistance, on commercial/aid basis, to 133 countries:Foreign Secy,Harsh Vardhan Shringla https://t.co/enrmAsm5vq
— ANI (@ANI) May 11, 2020
पिछले 24 घंटे में 4213 मामले सामने आए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 67,152 पहुंच गई है। 24 घंटे में 1559 लोग स्वस्थ हुए। रिकवरी रेट बढ़कर 31 फीसदी हुआ। डिस्चार्ज के बाद सात दिन तक होम क्वारंटीन का पालन करना होगा।
बहुत कम लक्षण वाले मामलों में होम क्वारंटीन के बाद टेस्ट की जरूरत नहीं। डिस्चार्ज पॉलिसी होम क्वारंटीन लोगों के लिए लागू नहीं।
जिसे कोरोना के लक्षण हैं, वो इसे छुपाए नहीं।गंभीर मामलों में मरीज को पूरी तरह ठीक होने पर ही छुट्टी मिलेगी।
हमें बीमारी से लड़ना है, बीमार से नहीं।
उत्तर-पूर्वी राज्यों में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा हुई। एम्पावर्ड ग्रुप-9 के चेयरमैन अजय साहनी ने कहा आरोग्य सेतु एप से निजता को कोई खतरा नहीं है।डेटा का दुरुपयोग नहीं होगा, अधिकतम 60 दिन तक रखा जाएगा डेटा।पॉजिटिव मरीजों का डेटा ही सर्वर पर भेजा जाता है।
अभी तक केवल 13 हजार ही ऐसे लोग हैं जो पॉजिटिव हैं और आरोग्य सेतु पर हैं। किसी भी तरह से डेटा का दुरुपयोग नहीं होगा। ये बहुत ही सुरक्षित एप है और गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जाएगा।अब तक 9.8 करोड़ स्मार्टफोन में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड किया जा चुका है। यह कल से Jio फीचर स्मार्टफोन पर उपलब्ध होगा।
इस एप को डाउनलोग करने वालों की संख्या जल्द 10 करोड़ हो जाएगी। आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए भी एप बनाया गया है। इससे कंटेनमेंट जोन को चिन्हित किया जा सकता है।
आईसीएमआर ने कोविड 19 की जांच के लिए एलिसा टेस्ट विकसित किया। आगे चलकर देश में 697 हॉटस्पॉट बन सकते हैं, राज्यों को ये जानकारी दे दी गई है।
