उत्तर प्रदेश

Noida News: फेस-2 थानाक्षेत्र में जाति पूछकर किया गैंगरेप

Noida News: फेस-2 थानाक्षेत्र में एक युवती के साथ दो युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। युवती एक कंपनी में काम करती है। ड्यूटी से वापस अपने घर की तरफ लौट रही थी। उसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पहले दो युवकों ने उससे उसकी जाति पूछी थी। उसके बाद उसके साथ पार्क में गैंगरेप किया है। युवती के साथ उसका एक साथी पवन यादव भी मौजूद था। पुलिस ने पवन को हिरासत में लिया है। फेस-2 कोतवाली पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि युवती हौजरी कांप्लेक्स के एक कंपनी में काम करती है। 21 जुलाई को हौजरी कांप्लेक्स के एक पार्क में युवती अपने साथी पवन के साथ बैठी थी। इस दौरान दो युवक वहां आए गए। इनका दोनों युवकों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों ने युवती का मोबाइल छीन लिया और उसके साथ गैंगरेप किया।

डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि दोनों युवकों ने पहले युवती से उसकी जाति पूछी उसके बाद उसे पार्क में झाड़ियों की तरफ खींच ले गए। पीड़िता ने 24 जुलाई को आकर थाने में शिकायत की। युवती के किसी प्रकार की इंजरी नहीं है। उन्होंने बताया कि टेक्निकल जांच में सामने आया कि पवन पार्क में मौजूद था। मामले की जांच की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − one =