उत्तर प्रदेश

Sonbhadra News: चौकी के अंदर घुसकर सिपाही को जड़ दिए थप्पड़, दो आरोपी हिरासत में

Sonbhadra News:  बीना पुलिस चौकी में घुसकर एक सिपाही को पीटने, चौकी इंचार्ज से हाथापाई और तोड़फोड का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे शक्तिनगर थानाध्यक्ष नागेश कुमार सिंह ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही, उनके वाहन को कब्जे में ले लिया।

अनपरा निवासी परवेज राज सिंह अपने भाई देवेशराज सिंह के साथ सफारी वाहन से किसी काम से खड़िया की तरफ गए हुए थे। बताते हैं कि बीना में कोयला लदे वाहनों की कतार के चलते लगे जाम को लेकर उनकी वहां मौजूद सिपाही शुभेंद्र उपाध्याय से नोंकझोंक हो गई। कुछ देर बाद वहां मामला शांत हो गया।

आरोप है कि वहां से लौटने के बाद तीनों भाई और एक अन्य व्यक्ति बीना चौकी पहुंचे और चौकी के सामने वाहन खड़ा करने के बाद, चौकी के अंदर घुसकर वहां बैठे सिपाही को चार-पांच थप्पड़ जड़ दिए। कहा जा रहा है कि वहां मौजूद चौकी इंचार्ज अश्वनी राय ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो उनसे भी आरोपी उलझ गए। इसके चलते उनका बिल्ला टूट गया।

मारपीट करने वालों ने चौकी में रखी कुछ कुर्सियां भी तोड़ दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना को लेकर वहां देर तक अफरातफरी की स्थिति बनी हुई है। इसकी जानकारी शक्तिनगर थानाध्यक्ष नागेश सिंह को मिली तो वह भी दल-बल के साथ पहुंच गए। पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ती देख, एक आरोपी वहां से खिसक लिया।

वहीं मौके से परवेज राज सिंह और देवेश राज सिंह धर लिए गए। चौकी पर खड़ा उनका सफारी वाहन भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी सीओ प्रदीप सिंह चंदेल और एएसपी विनोद कुमार को दी गई। इसके बाद दोनों आरोपियों को वाहन सहित थाने ले जाया गया, जहां सिपाही की तहरीर पर मामले में धारा 353, 332, 323, 504, 507 आईपीसी और 7सीएलए अमेंडमेंट एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ जारी है।

मौके से पकडे़ गए सफारी वाहन को भी सीज करने की प्रक्रिया बताई जा रही है। उधर, शक्तिनगर थानाध्यक्ष नागेश कुमार सिंह ने सेलफोन पर कहा कि चौकी में घुसकर सिपाही से मारपीट-तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ जारी है। घटना के वक्त जिस वाहन से बीना चौकी गए थे, उसे भी कब्जे में ले लिया गया है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 12 =