News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

डीएवी इंटर कालेज में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का हुआ शुभारंभMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) जनपद मुजफ्फरनगर में आज राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निवाघ्ल जी के द्वारा किया गया। आर्य समाज रोड स्थित डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निरवाल जी के द्वारा बच्चों को पेट के कीड़ों की दवा एल्बेंडाजोल खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए अनेक योजनाएं और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिनमें से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है जिसके अंतर्गत १ वर्ष से १९ आयु तक के बच्चों को निशुल्क पेट के कीड़ों की दवाई खिलाई जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में १३५२१७८ बच्चों को एल्बेंडाजोल गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें १ वर्ष से २ वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली पीसकर तथा २ वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को एल्बेंडाजोल की पूरी गोली खिलाई गई । आज समस्त इंटर कॉलेजों, प्राइमरी स्कूलों, पब्लिक स्कूल, मदरसों, और आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों को निशुल्क गोली खिलाई गई, जिन बच्चों को आज किसी कारणवंश एल्बेंडाजोल की गोली नहीं खिला पाए उनके लिए १ अगस्त से ३ अगस्त तक मोप अप राउंड चलाकर पेट के कीड़ों की निशुल्क दवाई खिलाई जाएगी। कार्यक्रम में जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ लोकेश गुप्ता, कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील शर्मा,जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा, ष्ठरूष्ट सुश्री तरन्नुम, डॉ राकेश बंसल, अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर कमल कुमार , जिला समन्वयक संजीव मलिक एवं अन्य विद्यालयों के प्रधानाचार्य आदि उपस्थित रहे।

 

प्राथमिक विद्यालय का खण्ड विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण
जानसठ।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) खंड विकास अधिकारी जानसठ के द्वारा विकास खंड जानसठ के ग्राम पंचायत तिसंग में प्राथमिक विद्यालय स्कूल नंबर वन का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार खंड विकास अधिकारी जानसठ श्री संत प्रकाश के द्वारा विकास खंड जानसठ के ग्राम पंचायत तिसंग में प्राथमिक विद्यालय स्कूल नंबर वन का निरीक्षण किया गया जिसके दौरान खंड विकास अधिकारी जानसठ के द्वारा विद्यालय के प्रलेखो की जांच की एवं विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं से संवाद कर विद्यालय प्रबन्धनग् साफ-सफाई एवं पाठयक्रम के विषय में पता किया गया।

हरियाली तीज पर हुए विभिन्न कार्यक्रमMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)भारत विकास परिषद समृद्धि द्वारा हरियाली तीज उत्सव ट्यूलिप बैंक्वेट पर पारिवारिक सभा के रूप मे मनाया गया। मुख्य आकर्षण कपल गेम्स, सरप्राइज गिफ्ट, माँ बेटी- सास बहू डांस रहा। सभी प्रकार के उपहारों की व्यवस्था विजय सिंघल-रीनू सिंघल, सुरेंद्र अग्रवाल-दीपा अग्रवाल द्वारा की गई थी। माँ बेटी और सास बहू के नृत्यों ने कार्यक्रम मे समा बांध दिया। सभी परिवारों मे तीज के त्यौहार का उत्साह देखते ही बनता था। विशेष सान्निध्य अनुराग दुबलिश ( रीजनल महासचिव हृष्टक्र-१) नीता दुबलिश ( प्रान्तीय चौयरमैन महिला एवं बाल संस्कार तथा स्थापना दिवस) मोनिका शर्मा (प्रांतीय संयोजिका तीजोत्सव) अलका सिंह ( प्रान्तीय चौयरमैन दीपोत्सव पर्व) सोनिया जैन (जिला महिला संयोजिका) का रहा। कार्यक्रम चौयरमैन नीरा सिंघल (प्रांतीय संयोजिका महिला सशक्तिकरण) रीनू सिंघल , टीना अग्रवाल , रूचि गर्ग द्वारा कार्यक्रम का कुशल संचालन किया।अध्यक्ष अरविंद गुप्ता सचिव पंकज बंसल वित्त सचिव विवेक मित्तल महिला संयोजिका अंजू मित्तल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया एवं सभी परिवारों को तीज उपहार दिया।

तीज का त्यौहार पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) डेंटल एसोसिएशन द्वारा विगत रात टयूलिप रेस्टोरेंट मैं तीज का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी डॉ. शोभित मिश्रा ने बताया की कार्यक्रम की शुरुआत गणपति वंदना से हुई उसके पश्चात विभिन्न प्रस्तुतियां एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा हुई। म्यूजिकल चेयर, रैंप वॉक, कपल गेम्स, नृत्य व गायन से सभी ने भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. वंदना त्यागी द्वारा की गई। मंच संचालन अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र पाल सिंह उपाध्यक्ष डॉ. आदित्य मलिक कोषाध्यक्ष डॉ. अंबुज अरोरा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की रूपरेखा को डॉ. वंदना त्यागी व डॉ. शोभित मिश्रा का योगदान रहा। एसोसिएशन की सभी महिला सदस्यों व बच्चों को तीज का गिफ्ट प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में शाखा के सभी गणमान्य सदस्यों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा सहयोग किया, इसमें डॉ नीतिका शर्मा, डॉ प्रियति अरोरा, डॉ सलोनी, डॉ मोनिका, डॉ अंकिता, डॉ प्रेरणा, डॉ स्वाति, डॉ निधि, डॉ उपासना, डॉ कंचन, डॉ अंकिता, डॉ वर्तिका, श्रीमती इंदु मालिक, श्रीमती शिवानी पुंडीर, श्रीमती शिवानी राणा, श्रीमती निकिता, डॉ अखिल देशवाल, डॉ अश्वनी पुंडीर, डॉ प्रतीक, डॉ वैकुंठ, डॉ अनुभव, डॉ विपुल, डॉ वासु, डॉ मनु, डॉ वीरेंद्र, हर्ष शर्मा व अन्य उपस्थित रहे।

युवक का शव मिलाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) नगर की रूडकी रोड पर अज्ञात व्यक्ति का शव लावारिस अवस्था मे पडा देख दर्जनो राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। नगारिको ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त नगर के रूडकी रोड पर राहगीरो मे उस समय कौतूहल मच गया कि जब लोगो ने देखा कि सडक किनारे एक व्यक्ति का शव पडा हुआ है। राहगीरो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन शव की पहचान नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की जांच पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।

 

भारतीय अति पिछडा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने किया सम्मानितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) कांवड यात्रा-२०२२ को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए भारतीय अति पिछडा वर्ग संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी एवं सदस्यो द्वारा जिलाधिकारी श्री चन्द्र भूषण सिंह को सम्मानित किया गया । भारतीय अति पिछडा वर्ग संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी एवं सदस्यो द्वारा जिलाधिकारी महोदय श्री चंद्रभूषण सिंह को उनके कार्यालय पहुॅचकर फूल माला एवं शॉल पहनाकर कांवड यात्रा-२०२२ को शांति पूर्ण एवं सौहार्द पूर्वक पूर्ण कराने के लिए आभार प्रकट किया गया। कार्यालय में आये हुए उक्त संगठन के पदाधिकारी/सदस्यो द्वारा बताया गया कि मुजफ्फरनगर जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह की दिन रात की कड़ी मेहनत मशक्कत पारदर्शिता पूर्ण कार्य प्रणाली से कांवड़ महायुद्ध को जीतने में सफलता हासिल कर ली है वास्तव में हमारे जनपद के जिलाधिकारी श्री चंद्र भूषण सिंह के कुशल नेतृत्व मार्गदर्शन संरक्षण में मुजफ्फरनगर जिला पुलिस एवं प्रशासन के तमाम अधिकारी गण तमाम पुलिसकर्मी तमाम कर्मचारी गण ने भरपूर मेहनत करते हुए कांवड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने का कार्य किया एवं कांवड़ यात्रा २०२२ ऐतिहासिक सफलता एवं श्रद्धा के साथ संपन्न करायी गई। उन्होने कहां कि कांवड़ यात्रा २०२२ को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने हेतु जिलाधिकारी श्री चंद्र भूषण सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन, नेतृत्व एवं पूरे जनपद के जिला प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों, एवं पुलिसकर्मियों के सहयोग की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। जिलाधिकारी को सम्मानित करने के दौरान मोहन प्रजापति राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय अति पिछडा वर्ग संघर्ष मोर्चा, श्यामलाल प्रजापति, रामपाल सिंह जिलाध्यक्ष, इन्द्रमल सिंह प्रजापति प्रभारी उ०प्र०, पवन पाल पूर्व जिलाध्यक्ष, सचिन प्रजापति जिलामंत्री संगठन उपस्थित रहे

जिला कारागार का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) डीएम-एसएसपी व सिटी मजिस्टै्रट ने जिला कारागार का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आज दोपहर के वक्त जिला कारागार का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह,एसएसपी विनित जायसवाल एवं सिटी मजिस्टै्रट अनूप कुमार ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। आला अधिकारियो ने जिला कारागार के रूटीन निरीक्षण के दौरान जेल के अस्पताल, बैरक एवं भोजनालय गृह,पाठशाला, महिला बैरक आदि चैक किए। इस दौरान जेल अधीक्षक, जेलर एवं उपजेलर सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

आंगनबाडी केंद्रों पर बच्चों को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलायी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी, मुजफ्फरनगर के नेतृत्व में समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर १ से ६ वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलायी गयी। जो बच्चे आज एल्बेंडाजोल की टेबलेट खाने से छूट जाएंगे, उनके लिए दिनाँक ०१ से ०३ अगस्त,२०२२ तक मापअप दिवस का आयोजन किया जाएगा। समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को संभव अभियान ०१ जुलाई से ३० सितंबर,२०२२ तक निर्देशानुसार गतिविधियों का आयोजन सुचारू रूप से करने तथा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में भी प्रतिभागिता/सहयोग एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन सफलतापूर्वक कराने के निर्देश भी दिये गए।

उ.प्र.उद्योग व्यापार संगठन ने पटका पहनाकर किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल,प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,तहसील कॉन्प्लेक्स इकाई अध्यक्ष हरिओम शर्मा,नदीम अंसारी,विक्की चावला द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में कावड़ यात्रा सकुशल संपन्न होने उपरांत जनपद के अधिकारियों को सम्मानित करने के क्रम में एस पी ट्रैफिक कुलदीप सिंह, थानाध्यक्ष सिविल लाइन संतोष त्यागी को प्रतीक चिन्ह भेंट कर एव पटका पहनाकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर अनेकों व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

 

शातिरों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) हत्या का प्रयास करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन में शाहपुर थाना प्रभारी राधेश्याम यादव अपराधियो को गिरफ्तार कर भेज रहे है सलाखों के पीछे। शाहपुर पुलिस ने हत्या करने की नियत से हमला करने वाले तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। शाहपुर पुलिस ने अभियुक्त इस्माईल पुत्र सिमरू,सहजाद पुत्र इस्माईल,दिलशाद पुत्र इसराईल साँझक को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

वांरटी को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे उ०नि० संजय कुमार आर्य द्वारा एक वारण्टी अभि० अफसर पुत्र अख्तर निवासी इस्लामाबाद भूड थाना खतौली को गिरफ्तार किया।

शातिर को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देशों के चलते चौकी प्रभारी बहलना उप निरीक्षक मोहित चौधरी द्वारा वारंटी अभियुक्त सुमित पुत्र जयपाल सिंह निवासी ग्राम वहलना जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम बहलना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया ।

भाषण, वाद-विवाद व चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)ग्लोबल टाइगर डे के अवसर पर आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना में भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सफल छात्राओं खुशी, निशा, तुलसी, माहे नूर, चाहत यशस्वी, यशवी, सानिया व इरा को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत सम्मानित किया गया। डॉ. राजीव कुमार द्वारा छात्राओं को ग्लोबल टाइगर डे के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। ग्लोबल टाइगर डे की शुरुआत रूस के सेंट पीटर्सबर्ग समिट २०१० में हुई थी। इंटरनेशनल टाइगर डे २०२२ की थीम इंडिया लॉन्च प्रोजेक्ट टाइगर टू रिवाइव द टाइगर पापुलेशन है। विश्व में वर्तमान में १३ टाइगर रेंज देशों में लगभग ३९०० टाइगर हैं। हमारे देश में बाघ की आबादी दुनिया की लगभग ८०प्रतिशत है और वर्तमान में कुल ५३ टाइगर रिजर्व हैं। ग्लोबल टाइगर डे का आयोजन जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद गौतम के निर्देशन में डॉ. राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के बीच जन जागरूकता फैलाना वह बाघों का संरक्षण करना है। भाषण प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता व चित्रकला प्रतियोगिता में आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ अरुणा त्यागी, प्रवक्ता अर्चना, परमेश व वन विभाग से वन दरोगा अंशीलाल ,राजेश एवं शिवराज सिंह व रिहान का विशेष सहयोग रहा।

लड़किया रही बी0फार्मां चतुर्थ वर्ष का परीक्षाफल में अव्वल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)भोपा रोड स्थित एस0 डी0 कालेज ऑफ फार्मेसी एण्ड वोकेश्नल स्टडीज में बी0 फार्मा चतुर्थ वर्ष के छात्रों का परीक्षाफल घोषित हुआ जिसमेंं निदा बेबी टॉपर रही। श्रेष्ठता सूचि के आधार पर टॉपर्स छात्र-छात्राओ को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्रन देकर सम्मानित किया गया। यह परीक्षा परिणाम डा0ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम प्रविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ ने घोषित किया। बी0फार्मा चतुर्थ वर्ष की निदा बेबी 8.69 एसजीपीए प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही वही शिवांगी सिंह ने 8.68 एसजीपीए प्राप्त कर द्वितीय एवं यश शर्मा ने 8.58 एसजीपीए प्राप्त कर तृतीय स्थान पर बाजी मारी। इस परीक्षाफल में बी0 फार्मा चतुर्थ वर्ष के 33 छात्रों को ऑनर सहित उर्त्तीण किया गया जो कि सभी के लिए गर्व का विषय है। कॉलेज निदेशक डा0 अरविन्द कुमार ने छात्र-छात्राओं को उनके परीक्षाफल पर बधाई देते हुए कहा कि यह परी़़क्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस परीक्षाफल में 33 छात्र ऐसे रहे कि जिन्होंने 75 से 86 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किये। जिसमें कि 20 छात्रों को 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त हुए। अपने परीक्षाफल पर सभी छात्र-छात्राओं ने खुशी व्यक्त की एवं शिक्षकों से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए आगे और कठिन परिश्रम करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सभी शिक्षको ने विद्यार्थियों को उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने इस अच्छे परीक्षाफल का पूरा श्रेय छात्र-छात्राओं के कठिन परिश्रम एवं अनुशासन को दिया। इस अवसर पर डॉ वैशाली सिंह, डॉ0 सौरव घोष, विमल कुमार भारती, ईशान अग्रवाल, आसिफ खान, पल्लावी गौतम, हरेन्द्र सिंह, राबिया प्रवीन, कुलदीप सैनी, कुलदीप सिंह, अवि दुबे, धालेन्द्र कोठले, शिवानी गुप्ता, मिनाता, सुबोध कुमार, रोहित, विनय कुमार, सना जैदी, विकास कुमार, सोनू कुमार, राहुल, अंकित, आदि ने छात्रो को अपने संदेशो द्वारा हार्दिक बधाईयां दी।

 

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनायाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया जिसके अन्तर्गत १ वर्ष से लेकर १९ वर्ष तक के बच्चो को पेट के कीड़ो की दवाई निशुल्क खिलाई गई जिसकी जानकारी २८ जुलाई २०२२ को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० महावीर सिंह फौजदार ने दी उन्होंने बताया कि जनपद में १३५२१७८ बच्चो को एल्बेडाजोल गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है जिसमे १ वर्ष से २ वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली पीसकर खिलाई जाएगी तथा २ वर्ष से अधिक आयु के बच्चो को एल्बेडाजोल की पूरी गोली खिलाई जाएगी अतरू इस उपलक्ष में २९ जुलाई २०२२ को एस. डी. ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों को लंच के उपरान्त एल्बेंडाजोल की एक एक. गोली खिलाई गई जिसे बच्चों ने पानी के साथ चबाकर खाई । स्कूल के निर्देशक डॉ सिद्धार्थ शर्मा ने विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए बताया कि एल्बेंडाजोल की गोली हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है जिससे हमारे पेट को कीड़ो से बचाया जा सके । वही स्कूल की प्रधानाचार्या श्वेता वत्स ने बताया कि एक गोली खाने से हम पेट में होने वाले कीड़ो से बच सकते है तथा तंदुरुस्त भी रह सकते है हमारा शरीर तभी पूर्ण तरह से तंदुरुस्त होगा जब उसमें किसी तरह की कोई बीमारी नहीं होगी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाने में स्कूल के सभी शिक्षकगण प्रीति गोयल, ईशा शर्मा, रूपा, अनुज राठी, दीपावली, श्वेता जैन, , दीपिका, मोनिका वर्मा , अमिता , रूचि, कोमल , सोनिका शर्मा, अभिलाषा, सागर, रवि कुमार, सुमित गुप्ता, निखिल, सुभाष ,रमनीश आदि का सहयोग रहा जिन्होंने बच्चों को बहुत प्यार से एल्बेडाजोल की गोली खिलवाई।

 

हिंदू जागरण मंच की बैठक आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) हिन्दू जागरण की बैठक मालवीय चौक स्तिथ संघ कार्यालय पर सम्पन्न हुई जिसमे प्रांत संगठन मंत्री गोपाल वीरांगना वाहिनी प्रांत महामंत्री दीपा त्यागी, जिलाध्यक्ष नरेंद्र पंवार भाईसाहब ने सर्व प्रथम मां भारती व छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया उसके बाद संघ गीत का सामूहिक गान हुआ। बैठक में प्रांत संगठन मंत्री श्रीमान गोपाल भाईसाहब का मार्गदर्शन प्राप्त हुवा उनके साथ जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पंवार व वीरांगना वाहिनी प्रांत महामंत्री दीपा त्यागी जी उपस्थित रहीं। बैठक में गोपाल ने बताया कि ७ अगस्त से २१ अगस्त तक अखण्ड भारत पखवाड़ा के कार्यक्रम १० नगर व ९ खण्डों कुल १९ इकाइयों पर किये जायेंगे जिसमें समाज के बीच जाकर समाज को अखण्ड भारत के निर्माण के लिए खड़ा करना लवजेहाद धर्मांतरण भूमिअधिग्रहण आंतरिक सुरक्षा सहित कई मुद्दों से समाज को अवगत कराना होगा इन राक्षस रूपी बुराइयों को भारत से खत्म करने का संकल्प दिलाना होगा तभी अखण्ड भारत का सपना पूरा होगा उन्होंने १९ इकाइयों पर निम्न प्रभारी भी नियुक्त किये। इस मौके पर संजय पुंडीर, राजेश शर्मा, बंटी चौधरी, अनुज भारद्वाज, राजीव धीमान, सुरेंद्र भारद्वाज, प्रदीप त्यागी, अंजेश गुर्जर, अखिलेश पुरी, राजकुमार, मोनू प्रजापति, दीपक धीमान, रंजीत शर्मा, सागर वर्मा, रवि वर्मा, मोनिक राणा, मोनिका शर्मा, टीटू, अनुज सक्सेना, मुकेश कश्यप जी आदि उपस्थित रहे

 

हरियाली तीज महोत्सव में रेणु दीक्षित ने जीता तीज क्वीन का ताज
मुजफ्फरनगर। इनरव्हील क्लब ओफ मुजफ्फरनगर के द्वारा एक रेस्टोरेंट में हरियाली तीज महोत्सव का पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया गया जिसमें सभी महिला सदस्यों ने सभी कार्यक्रम में बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया हरियाली तीज कार्यक्रम में गेम डांस रेप कैटवॉक लकी ड्रॉ सिंगिंग आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया हरियाली तीज क्वीन का खघ्तिब रेनु दीक्षित को मिला कार्यक्रम में डान्स गेम ओर तीज पर गाने गाए गये इनरव्हील क्लब द्वारा कराई गई थाल सज्जा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंशु स्वरूप ओर दूसरा स्थान सीमा दास का रहा ओर ड्रेस सज्जा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मंजूषा राठी ओर दूसरा स्थान सीमा दास का रहा। सभी विजेताओं को इनरव्हील क्लब अध्यक्ष के द्वारा उपहार देकर सम्मन्नित किया गया कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने हरियाली तीज के गीतों पर जमकर डांस भी किया हरियाली तीज कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं दी। हरियाली तीज कार्यक्रम में क्लब की प्रेसिडेंट अंजलि जैन, सचिव आंचल बंसल, रेनू अरोरा, संतोष शर्मा, डा मंजू प्रभाकर, दीप्ति आनंद, दिव्या गोयल, डॉ ललिता माहेश्वरी, अंशु स्वरूप बंसल सहित काफी सदस्य इनरव्हील क्लब की मौजूद रही

 

पत्रकार के भाई राकेश कुमार को शोकसभा में दी श्र(ाजंलि
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पत्रकार के बडे भाई की रस्म तेरहवीं एवं श्रृ(ांजलि सभा मे पहुंचे गणमान्न्य लोगो ने स्व.राकेश कुमार वालिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृ(ांजलि दी। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पत्रकार रिषिराज राही के तहेरे भाई पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार वालिया का विगत 23 जुलाई 2022, दिन शनिवार को निधन हो गया था। कस्बा जानसठ स्थित डी.ए.वी. इण्टर कॉलेज प्रांगण मे आयोजित रस्म तेरहवीं एवं श्रृ(ांजलि सभा मे पहुंचे विभिन्न राजनैतिक,सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ,धार्मिक संस्थाओ,व्यापार मण्डल एवं शिक्षा विभाग तथा मीडियाकर्मियो ने स्व.राकेश कुमार वालिया के चित्र पर पुष्प चढा कर अपनी श्रृ(ांजलि दी। इस दौरान जिंप अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, सहारनपुर के महापौर वालिया, नगर पंचायत चेयरमैन परमेन्द्र भडाना, वरिष्ठ पत्रकार अरविंद भारद्वाज, रविंद्र चौधरी, शरद गोयल, अनिल मुन्नू, प्रेमपाल सिंह संधावली, राकेश शर्मा के अलावा मंगल सिंह गुर्जर, रामकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर परिवारजनो मे वरिष्ठ पत्रकार रिषिराज राही, निकुज वालिया, नवनीत वालिया, अभिषेक वालिया,वंश प्रताप सिंह, कर्ण प्रताप सिंह, अविराज वालिया आदि मौजूद रहे।

 

इंस्पैक्टरों के तबादले
मुजफ्फरनगर। एसएसपी विनीत जायसवाल ने लगभग दो दर्जन सब इंस्पेक्टरों के किए तबादले। सब इंस्पेक्टर जयसिंह नागर नगर कोतवाली से चरथावल बिरालसी चौकी प्रभारी, जयवीर सिंह एसएसआई मंसूरपुर से खालापार चौकी प्रभारी, ज्ञानेंद्र सिरोही बागोवाली चौकी से रोहाना चौकी प्रभारी, मानवेंद्र भाटी बुढ़ाना थाने से सिविल लाइन की चौकी कचहरी सुरक्षा प्रभारी, शैलेंद्र सिरोही कुटबा चौकी से एसएसआई बुढाना, पवन कुमार कावड़ सेल से जोली चौकी प्रभारी, जितेंद्र सिंह जानसठ थाने से मीरापुर दलपत चौकी प्रभारी, महेंद्र सिंह नई मंडी थाने से कुटबा चौकी प्रभारी, जय सिंह भाटी मीरापुर थाने से पुरकाजी कस्बा चौकी प्रभारी, प्रवेश शर्मा पुलिस लाइन से खतौली थाना, नरेश सिंह पुलिस लाइन से एसएसआई सिविल लाइन, शैलेंद्र सिंह गौड़ पुलिस लाइन से बुढ़ाना थाना, कैलाश चंद गौतम पुलिस लाइन से जानसठ थाना, रणवीर सिंह पुलिस लाइन से थाना ककरौली, अजय पाल सिंह पुलिस लाइन से थाना छपार, प्रमोद कुमार गिरी पुलिस लाइन से थाना पुरकाजी, जबर सिंह पुलिस लाइन से थाना फुगाना, के प्रसाद थाना फुगाना से थाना रामराज, नीरज कुमार नगर कोतवाली से बागोवाली चौकी प्रभारी, सरदार सिंह पुलिस लाइन से पासपोर्ट सेल, जोगेंद्र सिंह कावड़ सेल से वाचक एसपी सिटी, राजीव शर्मा रोहाना चौकी से थाना मीरापुर, संदीप कुमार जोली चौकी से पुलिस लाइन भेजे गए।।

भावना शर्मा को चुना तीज क्वीन
मुजफ्फरनगर। सावन का महीना पवन करे शोर, जियरा रे झूमे ऐसे जैसे बन में नाचे मोर और च्झूले तो पड़ गए अमुवा की डाले पे जीज् आदि सावन के गीतों के साथ उड़ान क्लब की महिलाओं ने तीज का पर्व मनाया। भावना शर्मा को तीज क्वीन चुना गया।
विश्वकर्मा चौक स्थित सभागार में आयोजित तीज उत्सव में झूले, डांस, सावन के गीतों पर उड़ान क्लब के सदस्यों ने नृत्य किया। सावन के गीतों की कार्यक्रम में धूम रही। भावना शर्मा को तीज क्वीन चुना गया। क्लब अध्यक्ष रेणु भारद्वाज, सचिव अंजना कालरा, मधु गोयल, पूनम गोयल, दीप्ति शर्मा, ममता, दीपा, प्रिया, रजनी अग्रवाल, अनिता गर्ग, अर्चना सिंघल, भावना शर्मा, इन्दु राठी, रजनी जैन, अपर्णा गर्ग गीता, बबीता आदि ने भाग लिया।

 

अवैध रेक्टिफाइड बरामद
मुजफ्फरनगर। आबकारी विभाग की टीम और खतौली पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए नगर पालिका द्वारा आवंटित बंद पड़े मकान से लगभग ६० लीटर रेक्टिफाइड स्पिरिट बरामद कर ३ शराब तस्करों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दरअसल जिला आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली थी कि खतौली थाना क्षेत्र में अवैध शराब बनाने का गोरख धंधा चल रहा है, जिला आबकारी अधिकारी ने आबकारी निरीक्षक कमलेश्वर कश्यप, आबकारी निरीक्षक प्रभात तिवारी, आबकारी निरीक्षक शैलेश कुमार की एक टीम बनाकर छापामारी के लिए भेजा। आबकारी विभाग की टीम ने खतौली पुलिस के सहयोग से खतौली थाना क्षेत्र में गंदा कुआं के पास नगर पालिका द्वारा आवंटित बंद पड़े मकान से छापेमारी कर ६० लीटर अवैध रेक्टिफाइड स्प्रिट बरामद कर चरणजीत उर्फ जीतू, चिराग पुत्र राजू और मयूर पुत्र विनोद पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
मुजफ्फरनगर में जिला आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश के नेतृत्व में पिछले ३ वर्षों से अवैध शराब का काम करने वालों पर नकेल कसी जा रही है, अवैध शराब तस्कर पूरी तरह से भूमिगत हैं। इक्का-दुक्का कोई तस्कर सक्रिय होने का प्रयास करता है तुरंत उस पर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − eight =